Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल, कई राज्यों में सचिव व संयुक्त सचिव किए नियुक्त; शरद यादव की बेटी को अहम जिम्मेदारी

    कांग्रेस ने कई राज्यों में सचिव और संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की है। शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव को पार्टी ने सचिव बनाया है। राजस्थान की पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का सचिव पार्टी ने बनाया है। राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन से पार्टी ने सचिव की जिम्मेदारी वापस ले ली है। यह नियुक्तियां पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की हैं।

    By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Fri, 30 Aug 2024 10:30 PM (IST)
    Hero Image
    Congress News: कांग्रेस ने संगठन में किया फेरबदल।

    पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को संगठनात्मक फेरबदल किया है। पार्टी ने कई राज्यों में नए सचिवों और संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की। वहीं कुछ पदाधिकारियों के राज्यों में फेरबदल किया गया है। वहीं दो नेताओं को सचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिवों और संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: 'जेएमएम को तोड़ना हमारा उद्देश्य नहीं', हिमंत बिस्वा सरमा ने पूछा- चंपई सोरेन की जासूसी क्यों कराई गई?

    प्रणव झा बने सचिव

    पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की। इसके मुताबिक ये पदाधिकारी संबंधित राज्यों में पार्टी महासचिवों और प्रभारियों के साथ जुड़े रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय में समन्वयक प्रणव झा और गौरव पांधी को एआईसीसी सचिव बनाया गया है। पार्टी के संचार विभाग में एआईसीसी सचिव विनीत पुनिया को भी यही जिम्मेदारी दी गई है। रुचिरा चतुर्वेदी को भी सचिव बनाया गया है।

    दिव्या मदेरणा को भी अहम जिम्मेदारी

    राजस्थान के दो पूर्व विधायकों दानिश अबरार और दिव्या मदेरणा को क्रमश: दिल्ली और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख का सचिव नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष नीरज कुंदन और नवीन शर्मा वेणुगोपाल के साथ एआईसीसी सचिव के रूप में काम करेंगे।

    काजी निजामुद्दीन बने महाराष्ट्र के सह-प्रभारी

    मनोज त्यागी और सुशांत मिश्रा को प्रशासन में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य काजी निजामुद्दीन सचिव बने रहेंगे। मगर उन्हें राजस्थान से हटाकर महाराष्ट्र के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश में धीरज गुर्जर, प्रदीप नरवाल, राजेश तिवारी, तौकीर आलम, नीलांशी चतुर्वेदी और सत्यनारायण पटेल एआईसीसी सचिव होंगे।

    रंजीत रंजन सचिव की जिम्मेदारी से मुक्त

    दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव को भी सचिव नियुक्त किया गया है। झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडे सिंह और हिमाचल प्रदेश की सह-प्रभारी सचिव रहीं राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन को सचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: CBI के हाथ लगा बड़ा सबूत! हमलावर के पैरों और उंगलियों के निशान बहुत महत्वपूर्ण, लेकिन...