Move to Jagran APP

Gujarat-Himachal Election 2022 : हिमाचल और गुजरात में अब ऐसा होगा पार्टियों का हाल, जानें ताजा दलगत स्‍थि‍ति

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो भाजपा 182 में से 156 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत लिए हुए इस चुनावी मैदान में जीत का परचम लहरा रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस 39 सीटों पर जीत दर्ज की है।

By Ashisha Singh RajputEdited By: Published: Thu, 08 Dec 2022 08:30 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2022 08:30 PM (IST)
Gujarat-Himachal Election 2022 : हिमाचल और गुजरात में अब ऐसा होगा पार्टियों का हाल, जानें ताजा दलगत स्‍थि‍ति
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं-

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं और यह स्‍पष्‍ट हो चुका है कि कहां कौन सी पार्टी सरकार बाने जा रही है। पूरे देश की नजर दोनों राज्यों के चुनावी परिणामों पर सुबह से जमी रही। बता दें कि हिमाचल में 12 नवंबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था।

loksabha election banner

वहीं, गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान पूरा हुआ था। गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो भाजपा 182 में से 156 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत लिए हुए इस चुनावी मैदान में जीत का परचम लहरा रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस 39 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए एक बार फिर सरकार बनाने को तैयार है।

गुजरात चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

भाजपा गुजरात में पिछले 27 साल से सत्ता में है। साल 1995 में पहली बार भाजपा ने राज्य में जीत दर्ज की थी। प्रदेश में भाजपा की यह प्रचंड जीत अपने आप में ऐतिहासिक है। इस चुनाव में भाजपा ने एक ऐसा विशाल किला बना दिया है, जिसे पार करना अन्य राजनितिक दलों के लिए बेहद मुश्किल हो गया है। आपको याद हो गुजरात के 2017 के चुनावी साल की बात करें तो भाजपा 16 सीटों के नुकसान उठाते हुए 99 सीटों पर ही आकर सिमट गई थी।

2017 के विधानसभा चुनाव में नाराणभाई पटेल को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया था, जबकि कांग्रेस की ओर से आशा पटेल उम्मीदवार थीं। आशा पटेल ने भाजपा उम्मीदवार नाराणभाई पटेल को 19 हजार वोटों से हराकर सत्ता में आईं थीं। लेकिन उन्होंने 2019 में पार्टी से इस्तीफा दे दिया। फिर वह भाजपा की उम्मीदवार बन 2019 में कांग्रेस के कांतिभाई पटेल को 23 हजार मतों से हराकर वापिस सत्ता में आ गईं।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में दलगत स्‍थि‍ति

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने मुस्लिम बहुल 10 सीटों में से 8 पर कब्जा जमा लिया है। वहीं दरियापुर सीट से तीन बार से विधायक चुने जाने वाले कांग्रेस नेता ग्यासुद्दीन शेख इस चुनाव में भाजपा के कौशिक जैन से चुनाव हार गए हैं। इसके साथ ही मुस्लिम बहुल 10 सीट में से 4 सीट पहले कांग्रेस के कब्जे में थी, इनमें से 2 सीट जमालपुर एवं दानीलिमडा कांग्रेस बचाने में सफल रही है। जबकि 2 सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कराई है।

कौन जीता कौन हारा

वहीं गुजरात में भाजपा की इस प्रचंड जीत में युवा नेताओं का बोलबाला रहा। पाटीदार नेता एवं आरक्षण आंदोलन के अगुवा रहे हार्दिक पटेल वीरमगाम से, ओबीसी एकता मंच के संस्थापक अल्पेश ठाकुर गांधीनगर दक्षिण से, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवानी उत्तर गुजरात की वडगाम सीट से चुनाव में जीत हासिल की।

वहीं आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा बने ईसुदान गढ़वी खंभालिया सीट से चुनाव हार गए। इसके साथ ही धार्मिक मालवीय एवं कतारगाम सीट से चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया और कच्छ जिले की भुज सीट से आम आदमी पार्टी के कैलाश दान गढवी भी चुनाव हार गए। इसके अलावा आप ने इस चुनाव में 5 सीट जीत कर गुजरात विस चुनाव में पहली सफलता हासिल की है।

खेडब्रह्मा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री अमर सिंह चौधरी के पुत्र तुषार चौधरी इस चुनाव में विजयी रहे। वहीं पोरबंदर सीट से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया जीते। इसके अलावा राजकोट पूर्व से कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरु चुनाव हार गए, बायड़ अरवल्ली जिले से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के पुत्र महेंद्र सिंह वाघेला हार गए हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022

हिमाचल में कांग्रेस पार्टी ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाकर सत्ता में फिर से वापसी करने जा रही है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। फिलहाल, बीजेपी ने 18 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 7 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 39 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

हिमाचल प्रदेश में पहली बार कोई दल को दोबारा सत्ता में बैठने जा रहा है। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सत्ता हासिल की थी। राज्य में 2017 के विधानसभा चुनावों में 75.57 प्रतिशत मतदान हुआ था। प्रदेश की हरोली सीट से मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़े थे। उन्होंने इस सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं कसुम्पटी से भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता सुरेश भारद्वाज चुनाव हार गए हैं। शिमला की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजय सूद चुनाव हार गए हैं।

यह भी पढ़ें- Gujarat Election Result 2022: गुजरात के 33 में से 24 जिलों में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला

यह भी पढ़ें- Himachal Election Result 2022 Winners List: हिमाचल चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी, जानें- हर सीट का रिजल्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.