Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CMs Who Joins BJP: कैप्टन अमरिंदर सिंह ही नहीं, इन मुख्यमंत्रियों ने भी थामा भाजपा का दामन

    By Achyut KumarEdited By:
    Updated: Tue, 20 Sep 2022 05:26 PM (IST)

    CMs Who Joins BJP पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने अपनी पार्टी का विलय भी भाजपा में कर दिया है। आज हम आपको बताएंगे कि कैप्टन के अलाव और कितने पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा में शामिल हुए हैं।

    Hero Image
    CMs Who Joins BJP: कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा ये पूर्व मुख्यमंत्री भी भाजपा में हुए शामिल

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी भाजपा में विलय कर दिया। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि क्या उनसे पहले भी किसी मुख्यमंत्री ने भाजपा का दामन थामा था? यदि हां तो वे लोग कौन-कौन हैं? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब....

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैप्टन अमरिंदर सिंह अकेले ऐसे मुख्यमंत्री नहीं हैं, जिन्होंने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा है। उनसे पहले भी कई नेताओं ने सीएम की कुर्सी छोड़ने के बाद भाजपा का दामन थामा है।

    मुख्यमंत्री रह चुके इन नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

    • कैप्टन अमरिंदर सिंह
    • एनडी तिवारी
    • विजय बहुगुणा
    • नारायण राणे
    • दिगंबर कामत
    • एमएम कृष्णा
    • एन किरण रेड्डी
    • पेमा खांडू

    कैप्टन अमरिंदर सिंह

    सबसे पहले बात करते हैं कैप्टन अमरिंद सिंह की, जो पहले कांग्रेस के नेता थे। वे 2002 से 2007 तक और मार्च 2017 से लेकर सितंबर 2021 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। हालांकि कांग्रेस में कलह के बाद उनका इससे मोह भंग हो गया और उन्होंने अपनी खुद की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाई।

    एन डी तिवारी

    एन डी तिवारी का पूरा नाम नारायण दत्त तिवारी है। वे अब इस दुनिया में नहीं है। उनका 2018 में निधन हो गया था। वे उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा, जब 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड नाम का नया राज्य बना तो वे 2002 से 2007 तक वहां भी मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली। वे कांग्रेस के दिग्गज नेता थे। उन्हें 2007 से 2009 तक आंध्र प्रदेश का गवर्नर बनने का भी मौका मिला। हालांकि 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले वे भाजपा में शामिल हो गए थे।

    विजय बहुगुणा

    विजय बहुगुणा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे। जब 2014 में उनकी जगह हरीश रावत को मुख्यमंत्री बनाया गया तो वे नाराज होकर 2016 में भाजपा में शामिल हो गए।

    नारायण राणे

    नारायण राणे शिवसेना के दिग्गज नेता थे। वे महाराष्ट्र के सीएम रह चुके हैं। हालांकि 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले वे भाजपा में शामिल हो गए। जब 1996 में महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा की गठबंधन सरकार बनी थी तो उन्हें पहली बार मंत्रिमंडल में जगह दी गई। इसके बाद 1999 में वे महाराष्ट्र के सीएम की कुर्सी पर विराजमान हुए।

    राणे 2005 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। लेकिन यहां भी वे ज्यादा दिन तक नहीं टिके। उन्होंने अपनी खुद की महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी भी बनायी थी, जिसका उन्होंने 2018 में भाजपा में विलय कर दिया।

    दिंगबर कामत

    दिगंबर कामत गोवा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए हैं। उनके साथ कांग्रेस के 7 और विधायक भाजपा में शामिल हुए थे।

    एस एम कृष्णा

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एस एम कृष्णा का भी नाम उन मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं, जो भगवा पार्टी का दामन थाम चुके हैं। कृष्णा 1999 से 2004 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा, वे यूपीए 2 सरकार में विदेश मंत्री भी रहे। उन्होंने 2017 में भाजपा का दामन थामा।

    एन किरण रेड्डी

    आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण रेड्डी भी कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। वे आंध्र प्रदेश के 2010 से 2014 तक मुख्मयंत्री थे।

    पेमा खांडू

    अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू 2016 में कांग्रेस के 40 विधायकों के साथ पीपुल्स पार्टी आफ अरुणाचल में शामिल हो गए। यह भाजपा की सहयोगी पार्टी है।

    ये भी पढ़ें: Capt Amarinder Singh: पटियाला राजघराने से संबंध रखते हैं अमरिंदर सिंह, पढ़ें कैप्टन का सेना से राजनीति तक का सफर

    ये भी पढ़ें: भाजपा में शामिल हुए पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब लोक कांग्रेस का भी किया BJP में विलय