Chandrayaan 2 की सफल लॉन्चिंग पर बधाइयों का तांता, PM मोदी बोले- यह गर्व का समय
ISRO ने आज एक और नया इतिहास रचते हुए अपना सबसे महत्वकांशी मिशन चंद्रयान 2 लॉन्च कर दिया है। इस मौके पर सभी मंत्री खुशी जाहिर करते हुए ISROको बधाई दे रहे हैं।
नई दिल्ली,एजेंसी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO ने अंतरिक्ष में एक और इतिहास रच दिया है। आज मिशन चंद्रयान 2 लॉन्च कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान 2 की सफलतापूर्वक लॉन्च पर ISRO को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण से आज पूरा देश गौरवान्वित है। मैंने थोड़ी देर पहले ही इसके लॉन्च में निरंतर तन-मन से जुटे रहे वैज्ञानिकों से बात की और उन्हें पूरे देश की ओर से बधाई दी। इस दौरान उन्होंने चंद्रयान 2 के फायदे भी गिनाए। बता दें कि पीएम मोदी ने इस मिशन पर पूरी नजरें बनाई हुई थी। पीएम ने अपने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की है जिससे पता चलता है कि हर भारतीय की तरह पीएम भी इस मिशन के लिए काफी उत्साहित थे।
पीएम ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि चंद्रयान 2 जैसे प्रयास हमारे युवाओं को विज्ञान, उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान और नवाचार की ओर प्रोत्साहित करेंगे। चंद्रयान के लिए धन्यवाद, भारत के चंद्र कार्यक्रम को पर्याप्त बढ़ावा मिलेगा। इससे चंद्रमा के बारे में हमारा मौजूदा ज्ञान काफी बढ़ेगा। ISRO की इस सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के बाद मंत्रियों ने बधाई देना शुरु कर दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और कई वरिष्ठ नेताओं ने ISRO का धन्यवाद अदा करते हुए सराहना की।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा की ISRO को चंद्रयान की सफल लॉन्चिंग पर बधाई। उन्होंने लिखा कि हम सभी भारतीय को आप पर गर्व है।
कुमार विश्वास ने भी ISRO को बधाई देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि 'स्वर्ग के सम्राट को जाकर ख़बर कर दो, रोज ही आकाश चढ़ते आ रहे है हम..
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ISRO की सराहना करते हुए लिखा कि चंद्रयान 2 अब से लगभग 50 दिनों में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के करीब उतरने वाला पहला अंतरिक्ष यान होगा। मिशन नई खोजों करने के साथ ही हमारी ज्ञान प्रणालियों को समृद्ध करेगा। मैं चंद्रयान -2 टीम की सफलता की कामना करता हूं।
देश के उपराष्ट्रपति आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा रेंज (SHAR) से चंद्रयान -2 के सफल प्रक्षेपण पर टीम इसरो को हार्दिक बधाई। मैं मिशन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने आगे लिखा कि यह विशेष हर्ष और संतोष का विषय है कि इस मिशन में महिला अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। इस मिशन की सफलता के लिए देश की महिला वैज्ञानिकों और अनुसंधानकर्ताओं का अभिनन्दन करता हूं।
केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने लिखा कि चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण से प्रत्येक भारतीय गौरवान्वित। इस ऐतिहासिक सफलता के लिए टीम ISRO को बहुत-बहुत बधाई।
भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी ISRO को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि चंद्रयान 2 को सफलतापूर्वक लॉन्च करके भारत को अंतरिक्ष में सुपर पावर बनाने के लिए वैज्ञानिक मैं सलाम करती हूं। मैं मिशन की शानदार सफलता की कामना करता हूं।
I salute @Isro scientists for making India a space super power by successfully launching #Chandrayaan2. I wish the mission a grand success.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) July 22, 2019
चंद्रयान-2 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग पर इसरो के चीफ के सिवन ने कहा कि हमने चंद्रयान-2 की तकनीकी दिक्कत दूर कर इस मिशन को अंतरिक्ष में भेजा। इसकी लॉन्चिंग हमारी सोच से भी बेहतर हुई है। चांद की तरफ भारत की ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत हुई। चंद्रयान-2 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। उन्होंने कहा कि अभी टास्क खत्म नहीं हुआ है। हमें अपने अगले मिशन पर लगना है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।