By Elections : छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, चुनाव आयोग ने किया तारीख का एलान
By Elections विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना की तारीख सात अक्टूबर है। नामांकन की तारीख 14 अक्टूबर है। 17 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने की तारीख है। तीन नवंबर को मतदान होंगे और 6 नवंबर को नतीजे आएंगे।
नई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने सोमवार को उपचुनाव की घोषणा की। चुनाव आयोग के अनुसार छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 3 नवंबर को होंगे। परिणाम 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
छह राज्यों की जिन सात सीटों पर विधानसभा के चुनाव होने हैं। वो महाराष्ट्र में अंधेरी पूर्व, बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट हैं। इसके साथ ही हरियाणा में हिसार लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली आदमपुर विधानसभा सीट और तेलंगाना में मुनुगोड विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हुई है। वहीं, चुनाव आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में गोला गोकर्णनाथ ( Gola Gokrannath) और ओडिशा में धामनगर सीट में उपचुनाव का एलान किया गया है।
देखें किन सीटों पर होने हैं उपचुनाव
नमांकन की तारीख है 14 अक्टूबर
इन विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना की तारीख सात अक्टूबर है। नामांकन की तारीख 14 अक्टूबर है। 17 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने की तारीख है। तीन नवंबर को मतदान होंगे। छह नवंबर को उपचुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
निधन के चलते गोकर्णनाथ विधानसभा की सीट हुई खाली
बता दें कि उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा की सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक रहे अरविंद गिरि (Arvind Giri) के निधन के कारण खाली हो गई है। इस सीट से पांच बार विधायक रहे अरविंद गिरि का बीते छह सितंबर को निधन हो गया था।
आदमपुर सीट से कुलदीप बिश्नोई ने दिया था इस्तीफा
हरियाणा की आदमपुर सीट से कुलदीप बिश्नोई ने इस्तीफा दे दिया था। वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल गए थे। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। वहीं, बिहार की मोकामा सीट से आरजेडी के अनंत सिंह विधायक थे लेकिन एके-47 रखने के आरोप में उनकी सदस्यता रद कर दी गई थी। इसके चलते यहां पर उपचुनाव होना है। इसके साथ ही बिहार की गोपालगंज विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है।
इस साल के अंत में गुजरात और हिमाचल में होने हैं चुनाव
गौरतलब है कि इन विधानसभा उपचुनाव के अलावा इस साल गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने हैं। जल्द ही चुनाव आयोग इन दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। इन दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है।
यह भी पढ़ें : UP Vidhansabha By Election: UP में तीन नवंबर को विधानसभा उप चुनाव, लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट खाली
यह भी पढ़ें : Indian Air Force में शामिल हुए हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर 'प्रचंड', राजनाथ सिंह बोले - लंबे समय से थी इनकी जरूरत