Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Vidhansabha By Election: UP में तीन नवंबर को विधानसभा उप चुनाव, लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट खाली

    UP Vidhansabah By Election Date भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे अरविंद गिरि के निधन के कारण सीट खाली हो गई है। इस सीट से पांच बार विधायक रहे अरविंद गिरि का बीते छह सितंबर को निधन हो गया था।

    By Dharmendra PandeyEdited By: Updated: Mon, 03 Oct 2022 12:40 PM (IST)
    Hero Image
    निर्वाचन आयोग Election Commission of India UP Vidhan Sabha By Election

    लखनऊ, जेएनएन। UP Vidhansabah By Election Date : उत्तर प्रदेश में नवंबर महीने में फिर मतदान होगा। निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले की गोला गोकर्णनाथ (Gola Gokarannath) विधानसभा सीट के साथ ही छह राज्यों की सात सीटों पर उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा की सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक रहे अरविंद गिरि (Arvind Giri) के निधन के कारण खाली हो गई है। इस सीट से पांच बार विधायक रहे अरविंद गिरि का बीते छह सितंबर को निधन हो गया था।

    सात राज्यों में विधानसभा उप चुनाव

    1. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ
    2. महाराष्ट्र के अंधेरी ईस्ट
    3. बिहार के मोकामा
    4. बिहार के गोपालगंज
    5. हरियाणा के आदमपुर
    6. तेलंगाना के मुनुगोडे
    7. ओडिशा के धर्म नगर सुरक्षित सीट पर विधानसभा के उप चुनाव होंगे

    उप चुनाव के कार्यक्रम

    विधानसभा उप चुनाव के लिए अधिसूचना सात अक्टूबर को जारी होगी। इसके लिए नामांकन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर है, नामांकन पत्रों की जांच 15 अकटूबर को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है। मतदान तीन नवंबर को प्रात: सात बजे से होगा। मतगणना छह नवंबर को की जाएगी।