Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस की 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'... सैम पित्रोदा के बयान पर भड़की बीजेपी; बर्खास्त करने की मांग

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash
    Updated: Wed, 08 May 2024 01:41 PM (IST)

    इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के एक वीडियो से बवाल मच गया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं। यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं लेकिन इसके बावजूद फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

    Hero Image
    सैम पित्रोदा के बयान पर भड़की बीजेपी (Image: ANI)

    एएनआई, नई दिल्ली। Sam Pitroda's Racist Comments: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के एक वीडियो से विवाद छिड़ गया है। इस वीडियो में उन्होंने भारत के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों को चीनी, अरब, व्हाइट और अफ्रीकन कहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस नस्लवादी टिप्पणी पर अब भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, तिरुवनंतपुरम से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या, बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और भाजपा मंडी उम्मीदवार कंगना रनौत ने सैम पित्रोदा के इस टिप्पणी पर जमकर हमला बोला। 

    'सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं'

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पित्रोदा के बयान पर सबसे पहले प्रतिक्रिया दी। उन्होंने x (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा, 'सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं- हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा समझो!'

    शर्मनाक है पित्रोदा की टिप्पणी

    तिरुवनंतपुरम से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पित्रोदा की टिप्पणी को 'शर्मनाक' बताया। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी को उनके शिक्षक और मार्गदर्शक सैम पित्रोदा ने भारत को बांटना और देखना सिखाया है।'

    चर्चिल से की तुलना

    बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने आरोप लगाया कि पित्रोदा का बयान चर्चिल द्वारा भारतीयों के बारे में कही गई बात से अलग नहीं है। सूर्या ने कहा, 'कांग्रेस हमेशा ओजी-ब्रेकिंग इंडिया पार्टी रही है। यह टिप्पणी चर्चिल ने हमारे बारे में जो कहा था उससे अलग नहीं है। कोई आश्चर्य नहीं कि आरजी उनके मार्गदर्शन के बाद भी ऐसे ही हैं!'

    पित्रोदा को बर्खास्त करने की हुई मांग

    भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि ये उस व्यक्ति की नस्लवादी टिप्पणियां थीं जो राहुल गांधी के गुरु हैं। पूनावाला ने कहा, 'यह राहुल गांधी के शब्द और सोच ही हैं क्योंकि राहुल भी इन दिनों फूट डालो और राज करो की राजनीति इस हद तक कर रहे हैं कि पहले वे जाति और भाषा के आधार पर बांटते हैं और अब वे भारतीय बनाम भारतीय कर रहे हैं।'

    क्या यह नस्लवादी टिप्पणी नहीं है? क्या यह अपमानजनक नहीं है? भारतीय अफ्रीकियों जैसे लग रहे हैं. क्या यह संपूर्ण दक्षिण वासियों पर टिप्पणी नहीं है? ऐसी टिप्पणियां करने से पता चलता है कि कांग्रेस की 'मोहब्बत की दुकान' में वास्तव में 'नफरत का सामान' है। पूनावाला ने कहा कि जब तक कांग्रेस पूरा स्पष्टीकरण नहीं देती और सैम पित्रोदा को बर्खास्त नहीं करती, इसे कांग्रेस का बयान माना जाना चाहिए।'

    'कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए'

    हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने भी एक्स पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की पूरी विचारधारा बांटो और राज करो की है। उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा राहुल गांधी के गुरु हैं। भारतीयों के लिए उनके नस्लवादी और विभाजनकारी व्यंग्य सुनें। उनकी पूरी विचारधारा बांटो और राज करो के बारे में है।' कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए!'

    यह भी पढ़ें: 'पूर्वोत्तर भारत के लोग चाइनीज तो दक्षिण के लोग...', अब क्या बोल गए Sam Pitroda; बयान पर मचा घमासान

    यह भी पढ़ें: सैम पित्रोदा का नहीं पता होगा पूरा नाम, जानकर हो जाएंगे दंग; राम मंदिर और EVM पर उठा रहे सवाल