Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Politics: राहुल के लोकसभा भाषण पर भाजपा ने उड़ाया मजाक, कहा- उनको सोरोस से मिलता है ज्ञान, वे गलतियों के बादशाह

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Sun, 15 Dec 2024 05:30 AM (IST)

    भाजपा प्रवक्ता व सांसद संबित पात्रा और पार्टी के आइटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने गांधी के भाषण के वीडियो के कुछ अंश भी पोस्ट किए। राहुल गांधी द्वारा महाभारत के पात्र एकलव्य को छह-सात साल के बालक बताने तथा द्रोणाचार्य द्वारा उसका अंगूठा काटने के बिंदुओं को उजागर करते हुए पात्रा ने कहा कि ऐसा ज्ञान जार्ज सोरोस से आता है।

    Hero Image
    राहुल गांधी के लोकसभा भाषण पर भाजपा ने उड़ाया मजाक (सांकेतिक तस्वीर)

    पीटीआई, नई दिल्ली। भाजपा नेताओं ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कई टिप्पणियों का खूब मजाक उड़ाया। इसमें लोकसभा में भाषण के दौरान राहुल का वह कथन भी था कि तपस्या का मतलब शरीर में गर्मी पैदा करना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा ने उड़ाया मजाक

    इस संबंध में भाजपा प्रवक्ता व सांसद संबित पात्रा और पार्टी के आइटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने गांधी के भाषण के वीडियो के कुछ अंश भी पोस्ट किए। राहुल गांधी द्वारा महाभारत के पात्र एकलव्य को छह-सात साल के बालक बताने तथा द्रोणाचार्य द्वारा उसका अंगूठा काटने के बिंदुओं को उजागर करते हुए पात्रा ने कहा कि ऐसा ज्ञान जार्ज सोरोस से आता है।

    मालवीय ने कहा- ''यह राउंड राहुल गांधी के नाम है। वे अब भी गलतियों के निर्विवाद बादशाह हैं।'' लोकसभा में राहुल के संबोधन के दौरान कई बार केंद्रीय मंत्रियों सहित भाजपा सदस्यों को हंसते हुए देखे गए। राहुल ने हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर की टिप्पणी का हवाला दिया कि संविधान में कुछ भी भारतीय नहीं है और भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि संविधान की रक्षा की बात करके सत्तारूढ़ पार्टी अपने सर्वोच्च नेता का उपहास कर रही है।

    संविधान पर हमला करने वाले इसके चैंपियन होने का पाखंड कर रहे

    सूर्या भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने शनिवार को लोकसभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान पर हमला करने वाले संविधान के चैंपियन होने का पाखंड यानी दिखावा कर रहे हैं। इस पाखंड को उजागर किया जाना चाहिए। बहुत लंबे समय से यह पाखंड जारी है।

    बेंगलुरु दक्षिण के सांसद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जैसी पार्टियां भारत को एक सभ्य राष्ट्र नहीं बल्कि राज्यों का एक गठजोड़ मात्र मानती हैं। यह संविधान पर हमला है। सूर्या ने कहा कि भाजपा संविधान की रक्षक है और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षक है।

    PM मोदी के भाषण पर प्रियंका गांधी कहा- बोर कर दिया

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा में दिए गए 110 मिनट से अधिक लंबे भाषण को उबाऊ करार दिया।

    उन्होंने कहा,"यह स्कूल में गणित के डबल पीरियड में बैठने जैसा था। उन्होंने पीएम के 11 संकल्पों को खोखला बताते हुए कहा कि अगर भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस है तो भाजपा अदाणी मुद्दे पर चर्चा के लिए सहमत क्यों नहीं होती?

    यह भी पढ़ें- 'गणित के डबल पीरियड में बैठने जैसा था', संसद में PM मोदी के भाषण पर प्रियंका गांधी कहा- बोर कर दिया