विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra चुनाव से पहले BJP का मास्टर स्ट्रोक! एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की पत्नी समेत 3 दिग्गजों ने वापस लिया नामांकन

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Mon, 04 Nov 2024 01:13 PM (IST)

Maharashtra Election 2024 महाराष्ट्र चुनाव में सभी पार्टियां जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। उम्मीदवारों के ...और पढ़ें

Maharashtra Election 2024 भाजपा और शिवसेना ने चली बड़ी चाल।
Maharashtra Election 2024 भाजपा और शिवसेना ने चली बड़ी चाल।

HighLights

  1. तीन बड़े चेहरों के नामांकन वापस लेने से महायुति को होगा फायदा।
  2. मनोज जरांगे ने भी वापस ली उम्मीदवारी।

एजेंसी, मुंबई। Maharashtra Election 2024 महाराष्ट्र चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और सभी पार्टियां जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। उम्मीदवारों के नामांकन के बाद अब एमवीए और महायुति को अपने ही बागियों से डर सता रहा है। इस बीच नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन भाजपा ने मास्टर स्ट्रोक खेला है।

तीन बड़े चेहरों ने वापस लिया नाम

दरअसल, एमवीए और महायुति को बागियों के चलते हार का डर सता रहा है। दोनों खेमे सोच रहे हैं कि बागी उनके वोट काट सकते हैं, जिसके चलते वो उन्हें मनाने में जुट गए हैं। इस बीच तीन बड़े चेहरों के नामांकन वापस लेने के चलते भाजपा ने राहत की सांस ली है। माना जा रहा है कि भाजपा ने ही इन्हें मनाया है। 

बागी गोपाल शेट्टी ने नामांकन वापस लिया

  • भाजपा के बागी नेता और पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने पार्टी द्वारा टिकट न दिए जाने के बाद निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया था। अब उन्होंने मुंबई की बोरीवली विधानसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा की। 
  • शेट्टी की बगावत को भाजपा के गढ़ में झटका माना जा रहा था। उन्होंने 2014 और 2019 में चार लाख से अधिक के अंतर से मुंबई उत्तर लोकसभा सीट जीती, लेकिन 2024 के आम चुनावों में उन्हें टिकट नहीं दिया गया। यह सीट भाजपा के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल ने जीती, जो अब केंद्रीय मंत्री हैं। 

विनोद तावड़े ने मनाया

भाजपा ने 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए बोरीवली सीट से संजय उपाध्याय को उम्मीदवार बनाया है। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने शेट्टी से मुलाकात की और उन्हें नामांकन वापस लेने के लिए राजी किया।

शेट्टी ने कहा कि मेरी आपत्ति भाजपा की कार्यशैली पर थी, लेकिन अब जब मुझे मना लिया गया है तो मैं अब भाजपा उम्मीदवार का समर्थन करुंगा।

शिंदे का मनाना आया काम

अंधेरी ईस्ट विधानसभा से एक और बागी स्वीकृति शर्मा ने भी अपना नामांकन वापस लेने की घोषणा की। स्वीकृति एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की पत्नी हैं और वो शिवसेना (शिंदे गुट) ने नेता मुरजी पटेल को चुनौती दे रही थीं। 

हाल ही में एक रैली में सीएम एकनाथ शिंदे ने स्वीकृति को खुले तौर पर मनाने की कोशिश की थी, जहां उन्होंने कहा था कि स्वीकृति हमारे उम्मीदवार को जीता दें, फिर हम उन्हें भी विधायक बना देंगे। सीएम ने कहा कि हम डायरेक्ट विधायक बना देंगे, सब हमारे हाथ में है। 

मनोज जरांगे ने वापस ली उम्मीदवारी

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने भी अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा की है। उन्होंने नामांकन दाखिल करने वाले अपने समर्थकों से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने को कहा। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में किसी भी उम्मीदवार या पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे।