Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'इटली का चश्मा पहनोगे, तो राम नहीं दिखेंगे', राहुल गांधी पर भाजपा ने साधा निशाना; कांग्रेस की आलोचना की

    Updated: Sun, 04 May 2025 04:31 PM (IST)

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय तरुण चुग ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भगवान राम और अन्य देवताओं को पौराणिक बताने के लिए निशाना साधा। चुग ने कहा कि भगवान राम कोई मिथक नहीं बल्कि देश की आत्मा हैं। हर प्राणी में राम हैं। अगर आप इटली का चश्मा पहनेंगे तो भगवान राम को कैसे खोज पाएंगे?

    Hero Image
    भाजपा ने कांग्रेस को राम विरोधी करार दिया (फोटो: पीटीआई)

    पीटीआई, नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भगवान राम को काल्पनिक बताकर घिर गए हैं। अपनी हालिया अमेरिका यात्रा में राहुल गांधी ने भगवान राम को काल्पनिक बताया था। इस पर भाजपा ने कांग्रेस नेता को रामद्रोही बताते हुए कहा है कि इटली के चश्मे से राम नहीं दिखेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले मनमोहन सिंह की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में कहा था कि भगवान राम का अस्तित्व नहीं है और रामसेतु को तोड़ने का समर्थन किया था। अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने भगवान राम को काल्पनिक पात्र कह दिया। इस बयान का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

    राहुल ने दिया था बयान

    राहुल गांधी ने हिंदू की परिभाषा को लेकर भाजपा के विचार को खारिज करते हुए कहा था कि सभी महान भारतीय समाज सुधारकों और राजनीतिक विचारकों- ज्योतिराव फुले, बीआर आंबेडकर, महात्मा गांधी और यहां तक कि गुरु नानक, बासव और बुद्ध ने एक ही बात कही थी-सभी को अपने साथ लेकर चलो। सत्य और अहिंसा का पालन करो।

    उन्होंने कहा कि मैं एक भी ऐसे व्यक्ति को नहीं जानता, जिसे हम भारत में महान मानते हों और जो इस प्रकार का न हो। मैं एक भी व्यक्ति के बारे में नहीं सोच सकता। सभी काल्पनिक पात्र हैं। भगवान राम उस समय के थे, जहां वह क्षमाशील थे। वह दयालु थे। नेता विपक्ष की इस टिप्पणी पर भाजपा ने जोरदार पलटवार किया।

    भाजपा ने साधा निशाना

    • भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि हिंदुओं का अपमान करना कांग्रेस पार्टी की आदत बन गई है। पहले कांग्रेस ने सेना का अपमान करके, सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर और पाकिस्तान को क्लीन चिट देकर राष्ट्रद्रोह किया। अब वह रामद्रोही के रूप में अपना असली चेहरा दिखा रही है। यह संयोग नहीं है, बल्कि वोट बैंक का सुनियोजित इस्तेमाल है।
    • भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि भगवान राम कोई मिथक नहीं, बल्कि देश का आत्मा हैं। हर प्राणी में राम हैं। अगर आप इटली का चश्मा पहनेंगे, तो भगवान राम को कैसे खोज पाएंगे? उन्होंने कहा-जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। राहुल गांधी ने हमेशा भगवान राम, भारतीय संस्कृति और सनातन का अपमान किया है।

    राहुल को हिंदू विरोध बताया

    भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने पूर्व कांग्रेस प्रमुख को हिंदू विरोधी करार दिया और उनसे अपनी पार्टी का नाम बदलकर हिंदू विरोधी कांग्रेस रखने को कहा। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने हिंदू आतंकवाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, भगवान राम के अस्तित्व में विश्वास नहीं किया और अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनने देने के लिए हर संभव प्रयास किया, उसका हिंदू विरोधी चेहरा आज देश के 100 करोड़ से अधिक हिंदुओं के सामने उजागर हो गया है।

    भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि भगवान राम कोई काल्पनिक व्यक्ति नहीं हैं। वह भारत के मूल्यों, संस्कृति और आध्यात्मिक सार का प्रतीक हैं। वह मर्यादा, त्याग और न्याय परायण नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसने हजारों वर्षों से हमारी सभ्यता को आकार दिया है।

    यह भी पढ़ें: Ram Mandir में पहली बार होगा ऐसा आयोजन! 13 पूरक मंदिरों में 3 दिन तक चलेगा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव