विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे ओवैसी? AIMIM प्रमुख ने बता दी पूरी बात; बोले- हम चाहते हैं कि...

Published: Sun, 29 Jun 2025 05:34 PM (IST)

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने ...और पढ़ें

हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम के मुखिया ओवैसी। (फाइल फोटो)
हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम के मुखिया ओवैसी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ओवैसी ने दिए महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ने के संकेत।
  2. ओवैसी ने कहा- सीटों की संख्या का सटीक एलान करना जल्दबाजी होगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Bihar Politics: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। इस चुनाव को लेकर जहां एक ओर चुनाव आयोग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है, वहीं; दूसरी तरफ राजनीतिक दलों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भले ही चुनावी तारीखों की घोषणा में अभी कुछ महीनों का समय हो, लेकिन इससे पहले ही राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है।

इन सब के बीच एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने एक बड़ा बयान दिया। हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम के मुखिया ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी ने बिहार में महागठबंधन के नेताओं से संपर्क किया है। उनका कहना है कि बिहार में किसी भी कीमत पर आगामी चुनाव में एनडीए को सत्ता में लौटने से रोका जा सके।

महागठबंधन के नेताओं को लेना है फैसला

असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि AIMIM के बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने महागठबंधन के नेताओं से संपर्क साधा है। उन्होंने महागठबंधन के नेताओं से बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ने में अपनी दिलचस्पी दिखाई है।

ओवैसी ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने महागठबंधन के कुछ नेताओं से बात की है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम नहीं चाहते कि बीजेपी या एनडीए बिहार की सत्ता में वापस आए। अब यह फैसला उन राजनीतिक दलों पर निर्भर है, जो एनडीए को बिहार की सत्ता में लौटने से रोकना चाहते हैं।

'सभी सीटों पर भी लड़ने को तैयार'

वहीं, ओवैसी ने यह भी साफ किया कि अगर वे (महागठबंधन) तैयार नहीं हैं, तो मैं हर सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। आने वाले समय का इंतजार करें। उन्होंने कहा कि सीटों की संख्या का सटीक एलान करना जल्दबाजी होगी। ओवैसी ने कहा कि हमने पहले भी साथ आने की कोशिश की है और इस बार भी कर रहे हैं, ताकि ये लोग बाद में दोष ना दे सकें।

बता दें कि बिहार के सीमांचल क्षेत्र में मजबूत स्थिति रखने वाली एआईएमआईएम को साल 2022 में बड़ा झटका लगा है। इस दौरान ओवैसी की पार्टी के चार विधायक तेजस्वी यादव की आरजेडी में शामिल हो गए। ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी न सिर्फ सीमांचल बल्कि उससे बाहर भी उम्मीदवार उतारेगी।

यह भी पढ़ें: 'गैंगरेप पर केवल बयानों से नहीं आएगा कोई बदलाव', अपनी ही पार्टी पर क्यों भड़क उठे TMC सांसद कल्याण बनर्जी?

यह भी पढ़ें: Bihar News: बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज, 62 प्रकार के उद्योग लगाने के लिए नीतीश सरकार दे रही 2 लाख रुपये