विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ED तो अमित शाह का...' भूपेश बघेल के घर पर हुई कार्रवाई तो बिगड़े कांग्रेस सांसद के बोल

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Mon, 10 Mar 2025 12:36 PM (IST)

कांग्रेस नेता ने ईडी की कार्रवाई की आलोचना करते हुए प्रवर्तन निदेशालय को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी। पार्टी सांसद ...और पढ़ें

Bhupesh Baghel ED Raid News: भूपेश बघेल के घर ईडी पर हुई कार्रवाई तो भड़के कांग्रेस सांसद। फोटो सोर्स: पीटीआई)
Bhupesh Baghel ED Raid News: भूपेश बघेल के घर ईडी पर हुई कार्रवाई तो भड़के कांग्रेस सांसद। फोटो सोर्स: पीटीआई)

एएनआई,  नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel ED Raid)  के घर आज  (10 मार्च) प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई की। पूर्व सीएम के घर सहित 14 अन्य जगहों पर ईडी ने रेड मारी। भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के घर पर भी छापेमारी की है। ईडी की कार्रवाई के दौरान कांग्रेस के कई कार्यकर्ता पूर्व सीएम के बाहर जमा हुए। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।

मणिकम टैगोर ने ईडी पर की विवादित टिप्पणी

वहीं, कांग्रेस नेता ने ईडी की कार्रवाई की आलोचना करते हुए प्रवर्तन निदेशालय को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी। पार्टी सांसद मणिकम टैगोर ने ईडी को 'पालतू कुत्ता' बता दिया। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए मणिकम टैगोर ने आरोप लगाया कि ईडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पालतू कुत्ते की तरह व्यवहार कर रही है।

मणिकम टैगोर ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि ईडी पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पालतू कुत्ता बन गया है। वे इस कुत्ते को जहां चाहें भेज सकते हैं। भूपेश बघेल कांग्रेस के लिए एक मजबूत नेता रहे हैं और उन्होंने ये लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस पार्टी और छत्तीसगढ़ की जनता उनके साथ खड़ी है। हम सभी जानते हैं कि भाजपा और आरएसएस द्वारा बनाए गए इन फर्जी आख्यानों को हराया जाएगा।"

ईडी की कार्रवाई पर भूपेश बघेल ने क्या कहा?

प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए पूर्व सीएम ने एक्स हैंडल पर लिखा," सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है। अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है।" हाल ही में भूपेश बघेल को  पंजाब के महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: घर पर ED ने की छापामारी तो क्या बोले Bhupesh Baghel? पंजाब को लेकर भाजपा को दी चेतावनी