विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर पर ED ने की छापामारी तो क्या बोले Bhupesh Baghel? पंजाब को लेकर भाजपा को दी चेतावनी

Published: Mon, 10 Mar 2025 10:59 AM (IST)Updated: Mon, 10 Mar 2025 11:00 AM (IST)

Bhupesh Baghel ED Raid पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के घर पर आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई की। ...और पढ़ें

भूपेश बघले पर घर पर ईडी ने आज कार्रवाई की।(फोटो सोर्सं: एएनआई)
भूपेश बघले पर घर पर ईडी ने आज कार्रवाई की।(फोटो सोर्सं: एएनआई)

HighLights

  1. पूर्व सीएम के घर सहित 14 अन्य जगहों पर कार्रवाई हुई।
  2. पंजाब में कांग्रेस को रोक पाना गलतफहमी: भूपेश बघेल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज (10 मार्च) कार्रवाई की। पूर्व सीएम के घर सहित 14 अन्य जगहों पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने रेड मारी।  भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के घर पर भी छापेमारी की है। यह कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में की गई है।

जांच एजेंसी की कार्रवाई पर क्या बोले पूर्व सीएम?

ईडी की कार्रवाई पर भूपेश बघेल की कार्यालय की ओर से प्रतिक्रिया दी गई। उनके एक्स हैंडल पर पोस्त करते हुए लिखा गया," सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है। अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है।"

बता दें कि भूपेश बघेल को पंजाब के महासचिव का जिम्मेदारी सौंपा गया है।

पूर्व सीएम के आवास के बाहर जमकर हुआ हंगामा 

बता दें कि भूपेश बघेल के भिलाई तीन मानसरोवर कॉलोनी स्थित बंगला में ईडी की टीम ने छापेमारी की है। सुबह 7:00 बजे तीन ईनोवा कार से पहुंची ईडी की टीम पहुंची थी। बंगले के भीतर चल रही ईडी की कार्रवाई के बीच पूर्व सीएम के आवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता जुटने लगे थे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार एवं प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ईडी की छापामारी, 14 और ठिकानों पर दी गई दबिश