विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Jodo Yatra: जानें कौन है यह महिला, जिसे राहुल गांधी ने लगाया गले; हुए भावुक

By Achyut KumarEdited By:
Published: Tue, 01 Nov 2022 11:11 AM (IST)

Bharat Jodo Yatra कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय तेलंगाना में है। मंगलवार को इस पदयात्रा में रोहित वेमुला ...और पढ़ें

Bharat Jodo Yatra में शामिल हुईं रोहित वेमुला की मां (फोटो- ट्विटर)
Bharat Jodo Yatra में शामिल हुईं रोहित वेमुला की मां (फोटो- ट्विटर)

हैदराबाद, पीटीआई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा में हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित छात्र रोहित वेमुला की मां के साथ शामिल हुए। रोहित ने 2016 में कथित उत्पीड़न के बाद आत्महत्या कर ली थी। राधिका वेमुला यात्रा के प्रातःकालीन चरण के दौरान कुछ समय के लिए राहुल गांधी के साथ चलीं।

भारत जोड़ो यात्रा के प्रति व्यक्त की एकजुटता

रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला ने ट्वीट कर भारत जोड़ो यात्रा के प्रति एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि वह पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं। राधिका ने कांग्रेस से संविधान को भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से बचाने का आह्वान किया।  

कांग्रेस ने ट्वीट की तस्वीरें

राधिका ने रोहित वेमुला के लिए न्याय, रोहित अधिनियम पारित करना, उच्च न्यायपालिका में दलितों, उत्पीड़ित वर्गों का प्रतिनिधित्व बढ़ाना और सभी के लिए शिक्षा की मांग की। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से और पार्टी के कई नेताओं ने भारत जोड़ी यात्रा के दौरान राधिका वेमुला के गांधी के साथ चलने की तस्वीरें ट्वीट कीं। 

17 जनवरी 2016 को रोहित ने की आत्महत्या

गौरतलब है कि 17 जनवरी, 2016 को 26 वर्षीय दलित छात्र की मौत ने उच्च शिक्षा संस्थानों में जातिवाद के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन छेड़ दिया था। रोहित ने हॉस्टल के कमरे में आत्‍महत्‍या कर ली थी। इससे पहले, रोहित पर एबीवीपी कार्यकर्ता को पीटने का आरोप लगा था, जिसके बाद नवंबर 2015 में रोहित समेत पांच छात्रों को निष्कासित कर दिया गया था।

निजी कारणों से परेशान था रोहित

रोहित वेमुला के आत्महत्या मामले में गठित  जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि रोहित ने कॉलेज प्रशासन से तंग आकर अपनी जान नहीं दी थी, बल्कि निजी कारणों से परेशान होकर उसने आत्महत्या की थी। रोहित ने सुसाइड नोट में किसी को भी अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया था।

दलित नहीं था रोहित

रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया था कि रोहित दलित नहीं था। वह अति पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी से था। हालांकि, आत्‍महत्‍या के बाद प्रदर्शन कर रहे संगठनों की तरफ से उसको लगातार दलित बताया जाता रहा था।

ये भी पढ़ें: Poonam Kaur: राहुल गांधी ने चलते समय क्यों पकड़ा पूनम कौर का हाथ? अभिनेत्री ने ट्वीट कर बताया

ये भी पढ़ें: सामने आई जांच रिपोर्ट, जानिए- क्या है रोहित वेमुला की मौत का सच