Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने 45वें दिन रायचूर के येरागेरा गांव से शुरू की पदयात्रा, जानें आज का शेड्यूल

    By Achyut KumarEdited By:
    Updated: Sat, 22 Oct 2022 07:45 AM (IST)

    Bharat Jodo Yatra कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 45वां दिन है। उनकी यात्रा कर्नाटक में रायचूर जिले से होकर गुजर रही है। पदयात्रा ...और पढ़ें

    Hero Image
    Rahul Gandhi ने 45वें दिन रायचूर के येरोगेदा गांव से शुरू की Bharat Jodo Yatra

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का आज 45वां दिन है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कर्नाटक के रायचूर जिले के रायचुर के येरागेरा गांव से पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की हुई शुरुआत

    भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को कन्याकुमारी से हुई। यह यात्रा कुल 3570 किमी लंबी दूरी तय करेगी। अभी यात्रा में 2355 किमी की और दूरी तय करनी है।

    Bharat Jodo Yatra में तीन दिन का विश्राम

    भारत जोड़ो यात्रा में दीवाली के मौके पर 24 से 26 अक्टूबर तक विश्राम रहेगा। यात्रा की शुरुआत 27 अक्टूबर को तेलंगाना से होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

    ये भी पढ़ें: कांग्रेस के लिए कितने प्रभावी सिद्ध होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, विधानसभा चुनावों में होगी पहली परीक्षा

    26 अक्टूबर को मल्लिकार्जुन खड़गे संभालेंगे कार्यभार

    जयराम रमेश ने बताया कि दीवाली को देखते हुए यात्रा 24 और 25 अक्टूबर को नहीं होगी, जबकि 26 अक्टूबर को कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अपना कार्यभार संभालेंगे। इस मौके पर पार्टी मुख्यालय पर खास समारोह का आयोजन किया गया है। माना जा रहा है कि इसमें राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।

    राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना

    इससे पहले, राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'खाने नहीं दूंगा' सिर्फ़ भुखमरी से त्रस्त जनता के लिए है। कर्नाटक की भाजपा सरकार को तो ‘40% कमीशन’ खाने की पूरी छूट है। प्रधानमंत्री अब कहीं ये न कह दें- भ्रष्टाचार नहीं बढ़ रहा, डबल इंजन को ईंधन कम पड़ रहा!

    ये भी पढ़ें: मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस की कमान देने से किन राज्‍यों में होगा पार्टी को लाभ, देखिये ये रिपोर्ट