Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bharat Jodo Nyay Yatra का आज दूसरा दिन, राहुल गांधी के नेतृत्व में सेकमई से शुरू हुई यात्रा; रात में यहां करेंगे आराम

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 15 Jan 2024 10:33 AM (IST)

    कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज दूसरा दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा इंफाल पश्चिम से शुरू हुई। इस दौरान पार्टी नेता भी मौजूद रहे। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर के सेकमाई से शुरू हुई जो कांगपोकपी और फिर सेनापति से गुजरेगी। इसके बाद ये यात्रा आज रात नगालैंड में रुकेगी।

    Hero Image
    Bharat Jodo Nyay Yatra का आज दूसरा दिन, राहुल गांधी के नेतृत्व में सेकमई से शुरू हुई यात्रा (फोटो एपी)

    एएनआई, इंफाल। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज दूसरा दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा इंफाल पश्चिम से शुरू हुई। इस दौरान पार्टी नेता भी मौजूद रहे।

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर के सेकमाई से शुरू हुई, जो कांगपोकपी और फिर सेनापति से गुजरेगी। इसके बाद ये यात्रा आज रात नगालैंड में रुकेगी।

    दूसरे दिन फिर शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह 7:30 बजे कैंप स्थल पर सेवा दल द्वारा पारंपरिक रूप से किए गए ध्वजारोहण के साथ हुई। मणिपुर के पीसीसी अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र ने ने ध्वजारोहण किया। यात्रा मणिपुर में सेकमाई से कांगपोकपी और फिर सेनापति से गुजरते हुए जाएगी। आज रात में यात्रा नगालैंड में रुकेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Shashi Tharoor: 'लोकसभा चुनाव में BJP को मिलेगी सबसे ज्यादा सीटें', थरूर ने INDI गठबंधन को लेकर कही ये बात

    110 जिलों से होकर गुजरेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

    बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। ये यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर गुजरेगी, जो करीब 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।

    यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Nyay Yatra का मणिपुर से हुआ आगाज, रोजाना आठ-दस किलोमीटर पैदल चलेंगे राहुल गांधी; Congress का ये है पूरा एजेंडा