विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BBC Documentary Row: एके एंटनी के बेटे अनिल ने छोड़ी कांग्रेस, बीबीसी की डॉक्युमेंट्री में दिया था BJP का साथ

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Wed, 25 Jan 2023 09:56 AM (IST)Updated: Wed, 25 Jan 2023 10:09 AM (IST)

Anil Antony कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने कांग्रेस छोड़ दी है। बीबीसी डॉक्युमेंट्री विवाद ...और पढ़ें

BBC Documentary Row: एके एंटनी के बेटे अनिल ने छोड़ी कांग्रेस
BBC Documentary Row: एके एंटनी के बेटे अनिल ने छोड़ी कांग्रेस

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अनिल एंटनी ने बुधवार सुबह कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने अपने इस्तीफे की चिट्ठी ट्वीट की है। पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की विवादित डॉक्युमेंट्री का विरोध करने के एक दिन बाद ही ये फैसला लिया है।

ट्वीट वापस लेने का दबाव बनाया: एंटनी

गौरतलब है कि अनिल एंटनी ने बीबीसी की विवादित डॉक्युमेंट्री को लेकर भाजपा का साथ दिया था। अनिल ने कहा कि मुझसे अपने ट्वीट को हटाने को कहा गया था, लेकिन मैंने इससे मना कर दिया। ऐसे लोग जो अभिव्यक्ति की आजादी की बात करते हैं, वो लोग ही मुझे ट्वीट हटाने का दबाव बना रहे थे।

डॉक्युमेंट्री विवाद पर दिया BJP का साथ

अनिल एंटनी ने मंगलवार को कहा कि जो लोग ब्रिटिश प्रसारक और ब्रिटेन के पूर्व विदेश सचिव जैक स्ट्रा के विचारों का समर्थन करते हैं और उन्हें जगह देते हैं, वे भारतीय संस्थानों पर एक खतरनाक मिसाल कायम कर रहे हैं। क्योंकि 2003 के इराक युद्ध के पीछे जैक स्ट्रा का दिमाग था। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ बड़े मतभेद के बावजूद, मुझे लगता है कि यह हमारी संप्रभुता को कमजोर करेगा।

केरल कांग्रेस ने किया डाक्युमेंट्री दिखाने का एलान

उधर, केरल कांग्रेस इकाई ने डाक्युमेंट्री दिखाने का एलान किया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मा‌र्क्सवादी) की छात्र इकाई डीवाईएफआई ने भी मंगलवार अपने फेसबुक पेज पर घोषणा की कि राज्य में इसे दिखाया जाएगा। वामपंथी छात्र संगठन एसएफआई भी इस तरह का एलान कर चुकी है। वहीं, भाजपा ने डाक्युमेंट्री दिखाने वाले फैसले को राजद्रोह बताया है। भाजपा ने मुख्यमंत्री से तत्काल मामले में हस्तक्षेप करने और इस तरह के प्रयासों को रोकने की मांग की।

ये भी पढ़ें:

घने कोहरे वाले दिन 154% तक बढ़ेंगे, क्लाइमेट चेंज के चलते उत्तर भारत में बढ़ेगी मुश्किल

Fact Check: बिहार में बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वाराणसी के नाम पर वायरल