विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'इस जन्म में तो नहीं...', केजरीवाल ने पीएम मोदी को दिया था चैलेंज; वायरल हो रहा ये वीडियो

Published: Sat, 08 Feb 2025 03:58 PM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2025 05:09 PM (IST)

Kejriwal Video दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) का ...और पढ़ें

आम आदमी पार्टी (AAP) आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल। (Photo - PTI)
आम आदमी पार्टी (AAP) आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल। (Photo - PTI)

HighLights

  1. दिल्ली चुनाव में भाजपा ने 48 सीटें जीत ली हैं
  2. आम आदमी पार्टी (AAP) ने 22 सीटें जीत ली हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election Result 2025) में जनता ने आम आदमी पार्टी (AAP) को करारा झटका दे दिया है। दिल्ली में 27 साल बाद फिर से कमल खिल गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की रिकॉर्ड जीत के बाद सोशल मीडिया आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर (Arvind Kejriwal Video) तेजी से वायरल हो रहा है।

पीएम मोदी को दिया था चैलेंज

आम आदमी पार्टी की हार के बाद आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी पार्टी की जीत का दावा कर रहे थे। इस वीडियो में वह मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चैलेंज कर रहे थे कि इस जन्म में पीएम मोदी उन्होंने नहीं हरा सकते।

उस समय केजरीवाल ने कहा था कि आप हमें इस जन्म में नहीं हरा सकते, दिल्ली में हमें हराने के लिए आपको एक और जन्म की लेना होगा।

वीडियो तेज से हो रहा वायरल

अब अरविंद केजरीवाल का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। भाजपा समर्थक तेजी से शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल को पीएम मोदी ने इसी जन्म में हरा दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 70 में से 48 सीटों के साथ आगे बढ़ रही है, जबकि AAP केवल 22 सीटों के साथ पीछे है।

दिल्ली में भाजपा की जीत

दिल्ली में 27 साल तक सत्ता से बाहर रहने के बाद भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करने जा रही है, ऐसे में आप मुख्यालय में निराशा और उदासी का माहौल है। हालांकि, इसी समय भाजपा का जश्न भी जोरों पर है। चुनाव नतीजों ने केजरीवाल के पिछले बड़े दावों को ध्वस्त कर दिया है, जिससे साबित होता है कि भाजपा ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी में अपना दबदबा कायम कर लिया है।

अपनी सीट भी हार गए केजरीवाल

हाई-प्रोफाइल सीटों की बात करें तो नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में अरविंद केजरीवाल को भाजपा के प्रवेश वर्मा ने 4089 वोटों से हरा दिया है। यह आप नेता के लिए एक व्यक्तिगत और राजनीतिक झटका है। सिर्फ केजरीवाल ही नहीं हारे हैं, बल्कि उनके भरोसेमंद सहयोगियों को भी हार का सामना करना पड़ा है। कभी केजरीवाल के राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले मनीष सिसोदिया जंगपुरा में हार गए। इसके अलावा सौरभ भारद्वाज सहित पार्टी के अधिकांश बड़े नेता हार गए हैं।

आतिशी ने बचा लिया अपना गढ़

दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी से आप उम्मीदवार आतिशी ने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 3521 मतों के अंतर से हराकर विधानसभा सीट जीत ली है। चुनाव आयोग के अनुसार, आतिशी को 52,154 वोट मिले हैं, जबकि बिधूड़ी को 48,633 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस की अलका लांबा 4,392 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। आतिशी ने लगातार दूसरी बार कालकाजी सीट जीती है।

बढ़ गया भाजपा का वोट शेयर

भाजपा का वोट शेयर 47.01 प्रतिशत और आप का 43.16 प्रतिशत रहा। इस चुनाव के नतीजों ने आप की कमजोरियों को उजागर कर दिया है। एक समय दिल्ली में मजबूत स्थिति का सपना देखने वाली पार्टी को अब इस कठोर वास्तविकता का सामना करना होगा कि भाजपा ने राजधानी में अपना प्रभुत्व फिर से हासिल कर लिया है।

यह भी पढ़ें: फाइल, कंप्यूटर हार्डवेयर चोरी होने का डर? AAP के चुनाव हारते ही दिल्ली सचिवालय सील