Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'हनुमान जी थे पहले अंतरिक्ष यात्री', अनुराग ठाकुर के बयान पर चढ़ा सियासी पारा; DMK ने कसा तंज

    पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऊना में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरिक्ष में पहले हनुमान जी गए थे। उन्होंने शिक्षकों से वेदों और ज्ञान की ओर ध्यान देने को कहा। उनके इस बयान पर डीएमके सांसद कनिमोझी ने आपत्ति जताई और इसे वैज्ञानिक सोच का अपमान बताया।

    By Digital Desk Edited By: Abhinav Tripathi Updated: Mon, 25 Aug 2025 01:30 PM (IST)
    Hero Image
    अनुराग ठाकुर के बयान पर चढ़ा सियासी पारा। (फोटो- X/@ianuragthakur)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने शनिवार को पीएम श्री नवोदय विद्यालय पेखूबेला में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की तरफ से बनाए गए विजिटिंग कार्ड की जमकर सराहना भी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंतरिक्ष दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बच्चों से पूछा कि अंतरिक्ष जाने वाला पहला व्यक्ति कौन था। इसके जवाब में बच्चों ने कहा कि नील आर्मस्ट्रांग; इसके बाद ठाकुर ने कहा कि मुझे लगता है अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले व्यक्ति हनुमान जी थे। अनुराग ठाकुर के इस बयान पर अब विपक्ष निशाना साधा है।

    जानिए क्या बोले अनुराग ठाकुर

    दरअसल, हिमाचल प्रदेश के ऊना में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तर्क दिया कि ज्ञान परंपराओं का विस्तार अंग्रेजों द्वारा हमें दी गई पाठ्यपुस्कों से आगे आना चाहिए। उन्होंने इस दौरान शिक्षकों से अनुरोध किया बच्चों को हमारे वेदों, हमारी पाठ्यपुस्तकों और हमारे ज्ञान की ओर भी ले जाने की कोशिश करें। इससे बच्चों को बहुत कुछ देखने को मौका मिलेगा।

    डीएमके ने अनुराग ठाकुर पर कसा तंज 

    अनुराग ठाकुर की इस टिप्पणी पर विपक्ष ने निशाना साधना शुरू कर दिया है। अनुराग ठाकुर की इस टिप्पणी पर डीएमके ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। डीएमके सांसद कनिमोझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि एक सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा स्कूली बच्चों से यह पूछना कि चांद पर सबसे पहले किसने कदम रखा और इस पर जोर देना कि नील आर्मस्ट्रांग नहीं बल्कि हनुमान ने कदम रखा था, बेहद परेशान करने वाला है।

    उन्होंने आगे लिखा कि विज्ञान कोई पौराणिक कथा नहीं है। कक्षाओं में युवाओं को गुमराह करना ज्ञान, तर्क और हमारे संविधान में निहित वैज्ञानिक सोच की भावना का अपमान है।

    जल्द ही भारत स्थापित करेगा अपना स्पेस स्टेशन

    बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने इसी कार्यक्रम में अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की हालिया उपलब्धियों का जिक्र किया। साल 2023 में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग वैज्ञानिकों को सहयोग देने में पीएम मोदी की भूमिका उल्लेख भी किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत का लक्ष्य 2025 तक अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित किया जाए; वहीं, साल 2040 तक चंद्रमा पर मानव युक्त लैंडिंग कराई जाए।

    यह भी पढे़ं: 'हनुमान जी थे अंतरिक्ष के पहले यात्री', अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान; अध्यापकों को दे दी नसीहत

    यह भी पढ़ें: केरल: MLA राहुल ममकूटाथिल को कांग्रेस ने किया सस्पेंड, विधायक पद से इस्तीफे की हो रही मांग; क्या है पूरा मामला?