Year Ender 2024: विनेश के हाथ से फिसला मेडल, रोहित-विराट समेत दिग्गजों का संन्यास ;10 बड़े पल जब बहे फैंस के आंसू
Year Ender 2024 जहां साल 2024 खत्म होने से पहले भारत की खेल जगत में उपलब्धियों को देखकर हर भारतीय खुश हैं तो वहीं कुछ निराशा भी हर किसी के मन में जरूर हैं। साल 2024 को कोई भी खेल प्रेमी भूल नहीं सकता है क्योंकि पेरिस ओलंपिक में विनश फोगाट के अयोग्य साबित होने के चलते भारत के हाथ से एक मेडल फिसला था।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Year Ender 2024 साल 2024… यूं तो खेल जगत के लिए काफी अच्छा रहा , जहां क्रिकेट की बात करें तो टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया। वहीं, पेरिस ओलंपिक की ओर देखा जाए तो भारत ने 6 मेडल जीते। भारत के हाथ ओलंपिक में एक भी गोल्ड तो नहीं आ सका आया, लेकिन इस बार शूटर मनु भाकर से लेकर जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पूरा जोर लगाया।
एक तरफ जहां साल खत्म होने से पहले भारत (India's Sports Achievements 2024) की उपलब्धियों को देखकर हर भारतीय खुश हैं, तो वहीं कुछ निराशा भी हर किसी के मन में जरूर हैं। साल 2024 को कोई भी खेल प्रेमी भूल नहीं सकता है, क्योंकि पेरिस ओलंपिक में विनश फोगाट के अयोग्य साबित होने के चलते भारत के हाथ से एक मेडल फिसला। वहीं, उन्होंने इसके बाद संन्यास का एलान कर हर किसी को हैरान किया।
विनेश के अलावा खेल जगत में इस साल कई बड़े दिग्गजों ने रिटायरमेंट का एलान कर फैंस का दिल तोड़ दिया। आइए जानते हैं खेल के 10 पलों के बारे में जिन्होंने फैंस का दिल तोड़ा।
Year Ender 2024: 10 बड़े मोमेंट्स, जब टूटा फैंस का दिल
1. रोहित-विराट-जडेजा का T20I रिटायरमेंट (Rohit, Virat & Jadeja Retirement)
साल 2024 में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से मात देकर टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया। 11 साल बाद भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने टी20I से संन्यास का एलान किया। ये पल क्रिकेट फैन के लिए काफी दर्द से भरपूर रहा, जिसे आसानी से नहीं भुलाया जा सकता है।
2. राहुल द्रविड़ का छूटा साथ (Rahul Dravid Tenure Ends)
साल 2024 में राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब जीता। इस टूर्नामेंट के जीतने के बाद राहुल द्रविड़ का बतौर हेड कोच कार्यकाल खत्म हुआ। इस तरह इस साल द्रविड़ का भी साथ छूटा। हालांकि, राहुल द्रविड़ को आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स का हेड कोच बनाया गया है। वहीं, उनकी जगह गौतम गंभीर को भारतीय टीम के हेड कोच के लिए नियुक्त किया गया।
यह भी पढ़ें: Year Ender 2024: Rishabh Pant के लिए क्यों लकी रहा ये साल? आसानी से समझें 3 प्रमुख कारण
3. 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के चलते विनेश फोगाट के हाथ से फिसला गोल्ड (Vinesh Phogat Retired)
विनेश फोगाट के अयोग्य साबित होने के चलते भारत ने पेरिस ओलंपिक में अपना एक मेडल खोया। 7 अगस्त 2024 को विनेश फोगाट को डिस्क्वालिफाई किया गया। फाइनल के दिन सुबह 100 ग्राम वजन ज्यादा पाए जाने के बाद विनेश को अयोग्य करार दिया गया। इसके एक दिन बाद विनेश ने खेल को अलविदा कह दिया। मेडल के करीब पहुंचने के बाद निराशा हाथ लगने का विनेश का वो दर्द हर भारतीय महसूस कर रहा था।
4. घर में टीम इंडिया को मिली सबसे बड़ी हार (Team India Big defeat at home)
साल 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम को बुरी हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड की टीम ने टेस्ट क्रिकेट में 3-0 से भारत को सीरीज में क्लीन स्वीप करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया। ये भारत की अपने घर में सबसे बड़ी हार रही। भारत में लगातार टेस्ट सीरीज जीतने का टीम इंडिया का सिलसिला टूट गया। 12 साल के बाद भारत को अपने घर पर टेस्ट सीरीज में हार मिलीष इससे पहले इंग्लैंड ने 2012-13 के भारत दौरे पर भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में हराया था।
यह भी पढ़ें: धोनी-कोहली नहीं... 2024 में इस भारतीय क्रिकेटर को किया गया सबसे ज्यादा सर्च, टॉप पर इमान खलीफा
5. (8 दिसंबर) को क्रिकेट फैंस को एक साथ मिला 'तिहरा' झटका
8 दिसंबर 2024 का दिन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। टीम इंडिया को एक ही दिन में 3 मैच में हार झेलनी पड़ी। फिर बात युवा भारतीय टीम की हो या फिर महिला टीम और सीनियर मेंस टीम की ही क्यों न हो।
भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे वनडे मैच में 122 रन से हराया। इसके बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम को दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से 10 विकेट से हार मिली। दिन के अंत में अंडर-19 एशिया कप 2024 के फाइनल में बांग्लादेश ने भारत को मात दी।
6.पीआर श्रीजेश ने संन्यास (PR Sreejesh Retirement)
भारतीय हॉकी टीम की दीवार कहे जाने वाले गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने के बाद संन्यास का एलान किया। स्पेन को हराकर भारत ने कांस्य पदक जीता था और इसके बाद श्रीजेश ने हॉकी को अलविदा कह दिया। संन्यास के बाद पीआर श्रीजेश को हॉकी इंडिया ने जूनियर पुरुष हॉकी टीम का मुख्य कोच बनाया।
7. आर अश्विन का संन्यास (R Ashwin Retired)
भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर हर किसी को चौंकाया। उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 287 मैच खेले और 765 विकेट लिए। अश्विन ने रिटायरमेंट का एलान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट (गाबा) ड्रॉ होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया।
8. पीवी सिंधू के हाथ लगी निराशा (PV Sindhu Medal Loss)
पीवी सिंधू ने 2016 रियो ओलंपिक में रजत और 2020 टोक्यो ओलंपित में कांस्य पदक जीता था, लेकिन पेरिस ओलंपिक 2024 में वह सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना सकी। हालांकि, सिंधू ने अपना सत्र सैयद मोदी इंटरनेशनल खिताब जीता।
9. अंडर-19 विश्व कप का फाइनल में मिली हार (U19 WC Final 2024)
अंडर-19 विश्व कप 2024 के फाइनल मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 79 रन से हराया। 245 रन का पीछा करते हुए टीम इंडिया 43.5 ओवर में 174 रन ही बना सकी। इस तरह वनडे विश्व कप 2023 की तरह ही भारतीय टीम के हाथों निराशा लगी।
10. सुनील छेत्री (Sunil Chhetri)
6 जून 2024 को कुवैत के खिलाफ फीफा विश्व कप 2026 क्वालिफायर के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लिया। कुवैत के खिलाफ करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच जो सुनील ने खेला वह गोलरहित ड्रॉ रहा। छेत्री फेयरवेल मैच के बाद सॉल्ट लेक स्टेडियम से हाथ जोड़कर रोत हुए बाहर जाते हुए दिखाई दिए थे। दोनों टीमों के प्लेयर्स ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।