Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    WWE सुपरस्टार के चाचा का हुआ निधन, दिग्गज रेसलर रे मिस्टेरियो सीनियर ने 66 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

    Updated: Sat, 21 Dec 2024 04:51 PM (IST)

    WWE सुपरस्टार रे मिस्टेरियो जूनियर के चाचा प्रसिद्ध मैक्सिकन पहलवान रे मिस्टेरियो सीनियर का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके परिवार ने 20 दिसंबर 2024 को इसकी पुष्टि की है। याद हो कि मिस्टेरियो सीनियर ने मेक्सिको के लूचा लिब्रे के रुप में खासी लोकप्रियता हासिल की थी। इसके अलावा वर्ल्ड कुश्ती संघ और लूचा लिब्रे एएए वर्ल्डवाइड जैसे प्रमुख संगठनों के साथ चैम्पियनशिप खिताब जीते।

    Hero Image
    रे मिस्टेरियो सीनियर का निधन। फोटो- सोशल मीडिया।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। WWE सुपरस्टार रे मिस्टेरियो जूनियर के चाचा, प्रसिद्ध मैक्सिकन पहलवान रे मिस्टेरियो सीनियर का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके परिवार ने 20 दिसंबर, 2024 को इसकी पुष्टि की है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए परिवार ने यह दुखद खबर फैंस के साथ साझा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    याद हो कि मिस्टेरियो सीनियर ने मेक्सिको के लूचा लिब्रे के रुप में खासी लोकप्रियता हासिल की थी। इसके अलावा वर्ल्ड कुश्ती संघ और लूचा लिब्रे एएए वर्ल्डवाइड जैसे प्रमुख संगठनों के साथ चैम्पियनशिप खिताब जीते, जिन्हें अक्सर मेक्सिको के डब्ल्यूडब्ल्यूई समकक्ष के रूप में माना जाता है।

    इंटरनेशनल स्तर छोड़ी अपनी छाप

    उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साल 1990 में वर्ल्ड कुश्ती चैम्पियनशिप के स्टारकेड जैसे कार्यक्रम भी शामिल थे। अपनी फ्लाइंग स्टाइल और कुश्ती में योगदान के लिए जाने जाने वाले रे मिस्टेरियो ने दुनिया भर में अनगिनत फैंस और एथलीटों को प्रेरित किया।

    मिस्टेरियो, जिनका वास्तविक नाम मिगुएल एंजेल लोपेज डायस था, की मौत की जानकारी लूचा लिब्रे एएए ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से दी। उन्होंने उनके परिवार के प्रति प्रार्थनाएं और अपनी गहरी संवेदनाएं भेजीं।

    मिगुएल एंजेल लोपेज डायस है असली नाम

    पोस्ट में लिखा गया है, हमें रे मिस्टरियो सीनियर के नाम से मशहूर मिगुएल एंजेल लोपेज डायस की मौत पर दुख है। हम उनके प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।

    लूचा लिब्रे क्या है?

    लूचा लिब्रे मैक्सिकन पेशेवर कुश्ती है, जो आमतौर पर मैक्सिको से जुड़ा हुआ है और अपने रंग-बिरंगे नकाबपोश कलाकारों और फ्लाइंग स्टेप के लिए जाना जाता है। मिस्टेरियो सीनियर इस स्टाइल को फॉलो करते थे और उन्हें काफी लोकप्रियता भी मिली।

    यह भी पढे़ं- John Cena Retirement: जॉन सीना ने WWE से संन्यास का किया एलान, 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने बताया कब खेलेंगे अपना आखिरी मैच

    यह भी पढ़ें- WWE में होगी The Great Khali की वापसी, 6 सालों बाद भारत के इस राज्य में हो सकती है लेजेंड से मुलाकात

    comedy show banner
    comedy show banner