विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WWE में होगी The Great Khali की वापसी, 6 सालों बाद भारत के इस राज्य में हो सकती है लेजेंड से मुलाकात

By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
Published: Fri, 08 Sep 2023 05:52 PM (GMT+05:30)

डब्ल्यूडब्ल्यूई ने 6 साल बाद भारत में वापसी की है। 2017 के बाद पहली बार आज यानी 8 सितंबर शुक्रवार ...और पढ़ें

द ग्रेट खली, जॉन सीना कई बड़े रेसलर इस इवेंट की शान बढ़ाएंगे। फोटो- एक्स से साभार
द ग्रेट खली, जॉन सीना कई बड़े रेसलर इस इवेंट की शान बढ़ाएंगे। फोटो- एक्स से साभार

HighLights

  1. 6 सालों बाद भारत में WWE की हो रही वापसी
  2. कई बड़े स्टार लाइव इवेंट का हिस्सा होंगे
  3. द ग्रेट खली, जॉन सीना कई बड़े रेसलर इस इवेंट की शान बढ़ाएंगे

नई दिल्ली, ्सोपर्ट्स डेस्क। Khali confirmed his presence in WWE Superstar Spectacle 2023: डब्ल्यूडब्ल्यूई ने 6 साल बाद भारत में वापसी की है। 2017 के बाद पहली बार आज यानी 8 सितंबर शुक्रवार की शाम 7.30 बजे डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार स्पेक्टेकल 2023 के लाइव इवेंट का आयोजन भारत में होने जा रहा है। यह आयोजन हैदराबाद में जी.एम.सी. बालयोगी के गाचीबावली इंडोर स्टेडियम में होगा। 

ये स्टार्स बनेंगे इवेंट की शान-

जॉन सीना से लेकर सैथ रॉलिन्स तक कई सुपरस्टार लाइव इवेंट की शोभा बढ़ाएंगे। बैकी लिंच पासपोर्ट में कुछ परेशानियों से भारत में होने वाले अपने पहले इवेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। इसके चलते उन्हें हवाई जहाज में बैठने की इजाजत नहीं दी गई। डब्ल्यूडब्ल्यूई ने अब तक तीन मैचों के आयोजन की घोषणा की है।

रिंग में उतरेंगे सीना-

जॉन सीना सैथ रॉलिन्स के साथ मिलकर लुडविग कैसर और जियोवानी विंची के खिलाफ रिंग में उतरेंगे। वे पहली बार भारत में परफॉर्म करने उतरेंगे। रिया रिप्ले पहले मैच में नताल्या के खिलाफ अपनी महिला चैंपियनशिप का बचाव उतरेंगी। वहीं, केविन ओवेन्स और सामी जेन दोनों इंडस शेर से भिड़ेंगी।

ये भी पढ़ें:- WWE में जल्द भारत से देखने मिलेगा नया चैंपियन, 5 साल बाद भारत में आयोजन पर भारतीय रेसलर का बड़ा बयान

कई भारतीय खिलाड़ी होंगे शामिल-

कई भारतीय मूल के खिलाड़ी इस इवेंट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। ऐसे में द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपनी वापसी पर मोहर लगाई है। जिंदर महल, ड्रू मैकइंटायर और गुंथर इस आयोजन के प्रमोशन सुपरस्टारों में से एक हैं। वहीं, भारतीय पेशेवर पहलवान रिंकू सिंह राजपूत उर्फ वीर महान पहली बार देश की धरती पर रिंग में उतरेंगे, जिसे लेकर वे काफी उत्साहित हैं।

नए चैंपियन बनने को बेकरार वीर महान-

द ग्रेट खली और जिंदर महाल के बाद भारत से कोई डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन नहीं बन पाया है। ऐसे में अब वे भारत के अगले चैंपियन बनने को बेकरार हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई अपने इवेंट्स का लाइव प्रसारण नहीं करता है। ऐसे में सुपरस्टार स्पेक्टेकल 2023 को लाइव टेलिकास्ट या स्ट्रीम नहीं किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें:- WWE स्‍टार की मौत से सदमे में हैं John Cena, 16 बार के वर्ल्‍ड चैंपियन ने शेयर किया बेहद भावुक पोस्‍ट