Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    WWE के दिग्गज द ग्रेट खली ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, सेल्फी लेने के दौरान भीड़ का बने शिकार

    Updated: Wed, 29 Jan 2025 09:53 PM (IST)

    पूर्व विश्व हैवीवेट चैंपियन और WWE हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली ने बुधवार 29 जनवरी को प्रयागराज में महाकुंभ में पुण्य की डुबकी लगाई। इस दौरान फैंस ने उन्हें घेर लिया। फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखे। वहीं खली को भीड़ के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसका वीडियो खली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

    Hero Image
    द ग्रेट खली पहुंचे संगम। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व विश्व हैवीवेट चैंपियन और WWE हॉल ऑफ फेमर, द ग्रेट खली ने बुधवार, 29 जनवरी को प्रयागराज में महाकुंभ में पुण्य की डुबकी लगाई। इस दौरान फैंस उन्हें देखकर उत्साहित हो गए और सेल्फी लेने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके चलते खली को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    WWE से संन्यास लेने के बाद खली परिवार और घूमने फिरने में समय बिता रहे हैं। इसके अलावा द ग्रेट खली इंस्टाग्राम पर सक्रिय हो गए हैं, जहां वे रिंग के बाहर अपने जीवन का आनंद लेते हुए वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करते हैं। पूर्व WWE स्टार ने प्रयागराज से अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, जहां वे फैंस से घिरे हुए दिखे।

    भीड़ से घिरे द ग्रेट खली

    लोग WWE हॉल ऑफ फेम खली से मिलने के लिए उत्साहित थे। वीडियो में खली बेहद शांत और भीड़ उनके साथ सेल्फी लेने के दौरान शोर मचाती हुई दिखी। हालांकि, यह किसी को नहीं पता कि खली कब प्रयागराज पहुंचे और कब तक प्रयागराज में रहेंगे। बावजूद इसके खली का वायरल वीडियो आकर्षण का केंद्र बन गया है। फैंस ने इस पर मजेदार कमेंट भी किए हैं।

    2000 में शुरू की रेसलिंग

    बता दें कि खली ने साल 2000 में पेशेवर रेसलिंग में डेब्यू किया था। साल 2006 में WWE के स्मैकडाउन में डेब्यू किया और द अंडरटेकर को हराया। इसके बाद उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की। इसमें WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनना भी शामिल रहा। उनके करियर की पहचान बिग शो और ट्रिपल एच जैसे लोगों के साथ कड़ी प्रतिद्वंद्विता से रही और वे अपने विनाशकारी फिनिशिंग मूव, खली वाइस ग्रिप के लिए प्रसिद्ध हुए।

    2021 में मिली हॉल ऑफ फेम में जगह

    WWE में उनके योगदान को देखते हुए साल 2021 में द ग्रेट खली को WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल करके सम्मानित किया। इस प्रतिष्ठित सम्मान के बाद भी उन्होंने हैदराबाद, तेलंगाना, भारत में WWE सुपरस्टार स्पेक्टेकल 2023 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 2023 में ही वह आखिरी बार रिंग में उतरे थे।

    यह भी पढे़ं- WWE में हो सकती है खूबसूरत हसीना की वापसी, एक प्रीमियर में नजर आईं तो फैंस के मुंह से निकल पड़ा- OoHhhh...

    comedy show banner
    comedy show banner