विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Chess Championship: डिंग लिरेन की चैंपियन वाली वापसी, गुकेश को दी मात, रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मुकाबला

Published: Tue, 10 Dec 2024 08:37 AM (IST)

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के 18 साल के डी गुकेश और डिंग लिरेन के बीच खेला जा रहा मुकाबला ...और पढ़ें

डी गुकेश को डिंग लिरेन ने की मात
डी गुकेश को डिंग लिरेन ने की मात

 पीटीआई, सिंगापुर: विश्व शतरंज चैंपियनशिप में 18 वर्षीय भारतीय चैलेंजर डी गुकेश ने रविवार को 11वीं बाजी जीतकर गत चैंपियन डिंग लिरेन पर बढ़त बनाई तो सोमवार को 32 वर्षीय चीनी ग्रैंडमास्टर ने जबरदस्त वापसी की। लिरेन ने 12वीं बाजी अपने नाम कर मुकाबले को फिर से बराबरी पर ला दिया। मुकाबले में अब केवल दो मुकाबले खेले जाने शेष हैं और दोनों खिलाड़ी छह-छह अंक के साथ जीत के प्रबल दावेदार बने हुए हैं।

दोनों को ही खिताब के लिए अब 1.5 अंक की दरकार है। बाकी दोनों बाजियां मंगलवार को विश्राम के बाद बुधवार और गुरुवार को खेली जाएंगी। बुधवार को होने वाले गेम में जो कुछ हो, लेकिन यह तय है कि यह मुकाबला 14 बाजियों तक जाएगा। इसके बाद भी अगर परिणाम बराबरी पर रहा तो विजेता का फैसला 'फास्टर टाइम कंट्रोल' से होगा।

यह भी पढ़ें- Aarit Kapil ने 9 साल की उम्र में रचा इतिहास, शतरंज ग्रैंडमास्टर पर जीत हासिल करने वाले सबसे युवा भारतीय बने

लिरेन ने जीती पहली बाजी

लिरेन ने पहली बाजी जीती थी, जिसके बाद गुकेश ने तीसरी बाजी जीती थी। वहीं दूसरी, चौथी, पांचवीं, छठी, सातवीं, आठवीं, नौवीं और 10वीं बाजी ड्रॉ रही थी। लिरेन ने पिछली विश्व चैंपियनशिप में इयान नेपोमनियाची के विरुद्ध भी 12वीं बाजी जीती थी। सोमवार को लिरेन ने सफेद मोहरों से खेलते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की। 39वीं चाल में लिरेन ने बाजी अपने नाम की और फिर से साबित कर दिया कि उन्हें हराना बहुत मुश्किल है। मैच में उनकी दूसरी जीत काफी हद तक एकतरफा थी, जबकि मैच में कई अन्य गेम ऐसे थे जिनमें दोनों पक्षों के लिए मौके थे।

डी गुकेश का बयान

अपने खेल पर बात करते हुए डी गुकेश ने कहा, "दूसरे हाफ में कई गेम में मेरे पास मौके थे। निश्चित रूप से मेरे लिए आज का गेम खराब था। खराब गेम होते रहते हैं। 6-6 कुल मिलाकर उचित परिणाम है, लेकिन चूंकि मैं आगे चल रहा था, इसलिए यह गेम हारना थोड़ा निराशाजनक है। कम से कम स्कोर अभी भी बराबर है और दो और गेम बचे हैं।"

वहीं डिंग लिरेन ने कहा कि वह हार के बाद कई बार अच्छा खेल दिखाते हैं। उन्होंने कहा, "कभी-कभी मैं हार के बाद बहुत अच्छा प्रदर्शन करता हूं। मेरे लिए 12वां गेम बहुत महत्वपूर्ण था। यह शायद हाल के दिनों में मेरा सबसे अच्छा गेम है। मैंने केवल सबसे अच्छी चालें चलने की कोशिश की और एक समय पर मुझे एहसास हुआ कि मेरी स्थिति बहुत बेहतर थी। मैंने पूरे गेम में अपने प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाए रखा।"

यह भी पढ़ें- गुकेश और लिरेन के बीच आठवीं बाजी भी ड्रॉ, विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने के लिए दोनों के बीच कड़ी टक्कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।