कौन हैं जेवलिन थ्रोअर Sachin Yadav? क्रिकेटर बनने की थी ख्वाहिश, एमएस धोनी और इस गेंदबाज को मानते हैं अपना आइडल
नीरज चोपड़ा विश्व चैंपियनशिप मेंस भालाफेंक फाइनल में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आठवें स्थान पर रहे। वहीं पहली बार खेल रहे भारत के ही सचिन यादव ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके चौथा स्थान हासिल किया। फाइनल में कोई भी प्रतियोगी 90 मीटर तक नहीं पहुंच सका। नीरज पांचवें दौर के बाद बाहर हो गए और 84.03 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ आठवें स्थान पर रहे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। नीरज चोपड़ा विश्व चैंपियनशिप मेंस भालाफेंक फाइनल में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आठवें स्थान पर रहे। वहीं पहली बार खेल रहे भारत के ही सचिन यादव ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके चौथा स्थान हासिल किया।
फाइनल में कोई भी प्रतियोगी 90 मीटर तक नहीं पहुंच सका। नीरज पांचवें दौर के बाद बाहर हो गए और 84.03 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ आठवें स्थान पर रहे। चोपड़ा का पांचवां प्रयास फाउल रहा और वह उसी जगह से स्पर्धा से निराशाजनक ढंग से बाहर हो गए जहां उन्होंने 2021 में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था।
यादव ने किया भारत का प्रतिनिधित्व
सिर्फ छह शीर्ष खिलाड़ी छठे और आखिरी दौर में पहुंचे और भारत का प्रतिनिधित्व चोपड़ा ने नहीं बल्कि यादव ने किया। उन्होंने पहले ही प्रयास में 86.27 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका था जो उनका सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन भी रहा। वह जर्मनी के जूलियन वेबर (86.11 मीटर) और ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम (82.75 मीटर) से आगे रहे।
स्वर्ण पदक त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकाट (88.16 मीटर) ने जीता, जबकि ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स (87.38 मीटर) दूसरे और अमेरिका के कुर्टिस थाम्पसन (86.67 मीटर) तीसरे स्थान पर रहे।
कौन हैं सचिन यादव?
सचिन का जन्म 25 अक्टूबर, 1999 को उत्तर प्रदेश के खेकड़ा में हुआ था। क्रिकेट में उकनी रुचि थी और वह तेज गेंदबाज बनना चाहते थे। सचिन ने 19 साल की उम्र में भाला फेंकना शुरू कर दिया था। 6 फुट 5 इंच लंबे सचिन पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अपना आदर्श मानते हैं।
सचिन ने 2025 एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। इस साल की शुरुआत में उन्होंने देहरादून में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में 84.39 मीटर के मीट रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। यह उस समय उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रयास भी था। सचिन नीरज चोपड़ा क्लासिक मीत में पोडियम से बाल-बाल चूक गए थे और 82.33 मीटर के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।
सचिन का प्रदर्शन
पहला थ्रो: 86.27 मीटर
दूसरा थ्रो: फाउल
तीसरा थ्रो: 85.71 मीटर
चौथा थ्रो: 84.90 मीटर
पांचवां थ्रो: 85.96 मीटर
छठवां थ्रो: 80.95 मीटर
यह भी पढ़ें- Javelin Throw Final Winner: सचिन यादव मेडल के करीब पहुंचकर चूके, नीरज ने किया निराश
यह भी पढ़ें- World Championships: नीरज चोपड़ा ने तोड़ा दिल तो सचिन यादव मेडल से चूके, वालकोट ने फेंका 'गोल्डन थ्रो'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।