Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    इस खास चीज के कचरे से बने हैं ओलंपिक मेडल, देखिए इनकी एक झलक

    By Vikash GaurEdited By:
    Updated: Thu, 25 Jul 2019 10:55 AM (IST)

    Tokyo Olympic 2020 बुधवार को टोक्यो ओलंपिक के मेडल्स का अनावरण किया गया है। ये मेडल्स खास चीज के कचरे से बने हैं। ...और पढ़ें

    इस खास चीज के कचरे से बने हैं ओलंपिक मेडल, देखिए इनकी एक झलक

    टोक्यो, एपी। एशियाई महाद्वीप में 12 साल बाद होने वाले टोक्यो ओलंपिक की उलटी गिनती शुरू हो गई है और इस खेल महाकुंभ के उद्घाटन समारोह से ठीक एक साल पहले बुधवार को यहां पहली बार इसके स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों को सार्वजनिक तौर पर अनावरण किया गया। खास बात यह है कि इन पदकों को मोबाइल कचरे से बनाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जापान की राजधानी में प्रशंसकों, प्रायोजकों और राजनेताओं ने विभिन्न समारोह में हिस्सा लिया। लोगों के हाथों में तख्तियां थीं और घड़ी 365 दिन शेष दिखा रही थी। टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह 24 जुलाई 2020 को होगा।

    1976 के ओलंपिक में तलवारबाजी का स्वर्ण पदक जीतने वाले और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आइओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने स्कूली बच्चों के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन भी किया। पूरे दिन चले इस कार्यक्रम के दौरान जापान के प्रधानमंत्री भी मौजूद रहे।

    जापान ने इन खेलों की मेजबानी पर लगभग 20 अरब डॉलर (करीब 137755 करोड़ रुपये) खर्च किए हैं। हालांकि ओलंपिक आयोजन पर होने वाले खर्चो का सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है। खेलों के लिए आठ नए स्टेडियम तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें से पांच का काम समाप्त हो गया है। नेशनल स्टेडियम 125 करोड़ डॉलर (करीब 8609 करोड़ रुपये) की लागत से तैयार किया गया है, जिसे इस साल के आखिर तक खोल दिया जाएगा।

    टोक्यो में आइओसी के कोर्डिनेशन कमिशन के प्रमुख जॉन कोट्स ने कहा, 'उत्साह लगातार बढ़ रहा है। आप टिकटों की बिक्री में अभूतपूर्व दिलचस्पी से इसका अनुमान लगा सकते हैं।'

    जापानी लोगों की टिकटों की मांग आपूर्ति से 10 गुना या इससे अधिक है। विदेशों से भी टिकटों की भारी मांग है। जापान में हाल में अनाधिकृत तरीके से टिकटों की फिर से बिक्री करने पर रोक लगाने के लिए कानून बनाया गया था और तमाम खामियों के बीच इस कानून की असली परख होगी।

    टोक्यो की ओलंपिक तैयारियां आखिर चरण में प्रवेश कर गई हैं। कोट्स ने हालांकि तैयारियों की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'हमें बहुत खुशी है कि खेलों के लिए तैयारियां सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं।' आयोजक टोक्यो की गर्मियों से निपटने के लिए भी तैयारियां कर रहे हैं। हालांकि, इस बार यहां बारिश हुई है। साथ ही यातायात और भीड़ भी एक चिंता है। आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने कहा, 'इस साल टोक्यो का मौसम अच्छा रहा। यह पिछले साल की तुलना में बहुत अलग था।' मोरी ने कहा कि जापान के शासक नौरहितो ने टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक का मानद संरक्षक बनना स्वीकार कर लिया है। संभावना है कि ओलंपिक और पैरालंपिक के शुरू होने की घोषणा भी नौरहितो ही करेंगे।

    टोक्यो के गवर्नर युरिको कोइके से कुछ दिन पहले ओलंपिक पर किए गए अरबों के खर्चे को सही ठहराने के लिए कहा गया था। आयोजकों पर लागत में कटौती करने के लिए दबाव था और उन्होंने कहा कि मौजूदा स्टेडियमों का उपयोग करके उन्होंने अरबों डॉलर बचाए हैं। टोक्यो में आठ नए स्टेडियम तैयार किए जा रहे हैं, लेकिन वह 35 अस्थाई या पुराने स्टेडियमों का उपयोग कर रहा है।

    ओलंपिक समाप्त होने के बाद 25 अगस्त 2020 से पैरालंपिक शुरू होंगे। टोक्यो ने इससे पहले 1964 में ओलंपिक का आयोजन किया था, जबकि एशिया महाद्वीप में पिछली बार ओलंपिक 2008 में बीजिंग में हुए थे।