Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीन ने फिर दिखाए तेवर, भारत के 3 वुशू खिलाड़ियों को नहीं दी एंट्री, खेल मंत्री Anurag Thakur ने उठाया बड़ा कदम

    By Jagran NewsEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 04:27 PM (IST)

    भारत के सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को अपनी चीन यात्रा रद्द कर दी है। विदेश मंत्रालय ने इसके बाद एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने चीन यात्रा को रद्द करने से संबंधित मीडिया के सवालों के जवाब दिए। मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार हमारे हितों की रक्षा के लिए उचित कदम उठाने का अधिकार रखती है।

    Hero Image
    खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को अपनी चीन यात्रा रद्द कर दी है। फोटो- एक्स से साभार

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Sports minister Anurag thakur has canceled his china trip: भारत के सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को अपनी चीन यात्रा रद्द कर दी है। ऐसे में चीन की भारत ने कड़ी आलोचना की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाकी खिलाड़ी पहुंचे चीन-

    विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा को रद्द करने का कारण भारत के तीन वुशु खिलाड़ियों, न्येमान वांग्सू, ओनिलु टेगा और मेपुंग लाम्गु को चीन में एंट्री न करने देने के खिलाफ विरोध के रूप में है। इन तीन खिलाड़ियों के अलावा वुशू टीम के बाकी 7 खिलाड़ियों और कर्मचारियों ने हांगकांग के लिए उड़ान भरी और वहां से वे चीन के हांगझू के लिए रवाना हुए।

    मंत्रालय ने दिए मीडिया सवालों के जवाब- 

    विदेश मंत्रालय ने इसके बाद एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने चीन यात्रा को रद्द करने से संबंधित मीडिया के सवालों के जवाब दिए। मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार हमारे हितों की रक्षा के लिए उचित कदम उठाने का अधिकार रखती है।

    चीन के व्यवहार को किया खारिज-

    भारत राज्यों के आधार पर भारतीय नागरिकों के साथ भेदभाव के व्यवहार को खारिज करता है। भारतीय विदेश मंत्रालय का यह बयान चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को एशियाई खेलों के लिए मान्यता देने से इनकार करने पर आया।

    ये भी पढ़ें:- Ind vs Pak के बीच क्यों नहीं खेली जाती द्विपक्षीय सीरीज? खेल मंत्री Anurag Thakur ने बड़ी वजह का किया खुलासा

    भारत वापस आए खिलाड़ी-

    विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन का यह कदम एशियाई खेलों की भावन और उनके आयोजन को नियंत्रित करने वाले नियमों का उल्लंघन है। भारतीय खिलाड़ियों को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भारतीय खेल प्राधिकरण के छात्रावास में वापस लाया गया।

    चीन ने जताई प्रतिक्रिया-

    चीन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेजबान देश के रूप में चीन सभी देशों के एथलीटों का एशियाई खेलों में भाग लेने के लिए कानूनी तौर पर दस्तावेज के साथ हांगझू में स्वागत करता है। "जहां तक सो कॉलड 'अरुणाचल प्रदेश' का सवाल है चीनी सरकार इसे मान्यता नहीं देती है।