Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Seychelles National Day Tournament: छह भारतीय मुक्केबाज फाइनल्स में

    Updated: Sun, 22 Jun 2025 04:59 PM (IST)

    भारत के छह मुक्केबाजों ने सेशेल्स नेशनल डे टूर्नामेंट के फाइनल्स में जगह बना ली है। कजाखस्तान में एलोरडा कप में खेल चुके उत्तर प्रदेश के आदित्य प्रताप (65 किलो) ने तीसरे दौर में स्थानीय मुक्केबाज जोवानी बूजिन को रैफरी द्वारा मुकाबला रोके जाने (आरएससी) पर हराया। राष्ट्रीय संयुक्त फाइनल्स में रजत पदक विजेता नीरज (75 किलो) ने आरएससी पर दूसरे दौर में जीत दर्ज की।

    Hero Image

    छह भारतीय मुक्केबाज फाइनल्स में। इमेज- एक्‍स

    माहे (सेशेल्स), प्रेट्र: भारत के छह मुक्केबाजों ने सेशेल्स नेशनल डे टूर्नामेंट के फाइनल्स में जगह बना ली है। कजाखस्तान में एलोरडा कप में खेल चुके उत्तर प्रदेश के आदित्य प्रताप (65 किलो) ने तीसरे दौर में स्थानीय मुक्केबाज जोवानी बूजिन को रैफरी द्वारा मुकाबला रोके जाने (आरएससी) पर हराया। राष्ट्रीय संयुक्त फाइनल्स में रजत पदक विजेता नीरज (75 किलो) ने आरएससी पर दूसरे दौर में जीत दर्ज की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेलग्रेड मुक्केबाजी चैंपियन रहे और एलीट राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता हरियाणा के हिमांशु शर्मा (50 किलो) ने मारीशस के मथियू एस को 4-1 से हराया। उत्तर प्रदेश के आशीष एम ने 55 किलो वर्ग में मारीशस के गुइलामी फ्रांसिस को 4-1 से मात दी।

    राष्ट्रीय संयुक्त चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता हरियाणा के अनमोल (60 किलो) ने सेशेल्स के डारियो गैब्रियेल को 4-से हराया। कार्तिक दलाल (70 किलो) को दक्षिण अफ्रीका के ब्लेसिंग एनजियाना ने 4-1 से शिकस्त दी। एलोरडा कप 2024 के कांस्य पदक विजेता और राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण जीत चुके गौरव चौहान को 90 प्लस वर्ग में सीधे फाइनल में प्रवेश मिला है।

    ये भी पढ़ें: ICC Men’s T20 World Cup 2026: कनाडा ने क्वालीफाई किया, भारत और श्रीलंका में होगा आयोजन