Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विश्व रैंकिंग में नंबर एक बनी सात्विक-चिराग की जोड़ी, स्वर्ण पदक जीतने का मिला फायदा

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 11:57 PM (IST)

    यह जोड़ी इसके साथ ही महान खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत की सूची में शामिल हो गई है जिन्होंने नंबर एक विश्व रैंकिंग हासिल की। राष्ट्रमंडल खेलों के गत चैंपियन और एशियाई चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता सात्विक और चिराग ने एशियाई खेलों के फाइनल में चोइ सोलग्यु और किम वोनहो की दक्षिण कोरिया की जोड़ी को सीधे गेम में 21-18 21-16 से हराया था।

    Hero Image
    सात्विक और चिराग की जोड़ी। फाइल फोटो

    नई दिल्ली, प्रेट्र। सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष डबल्स जोड़ी हांगझू एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद विश्व रैंकिंग में नंबर एक बनने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी। एशियाई खेलों में भारत के लिए बैडमिंटन का पहला स्वर्ण पदक जीने वाले सात्विक और चिराग दो स्थान के फायदे से बीडब्ल्यूएफ की नीवनतम रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह जोड़ी इसके साथ ही महान खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण, साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत की सूची में शामिल हो गई है, जिन्होंने नंबर एक विश्व रैंकिंग हासिल की। राष्ट्रमंडल खेलों के गत चैंपियन और एशियाई चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता सात्विक और चिराग ने एशियाई खेलों के फाइनल में चोइ सोलग्यु और किम वोनहो की दक्षिण कोरिया की जोड़ी को सीधे गेम में 21-18, 21-16 से हराया था।

    दुबई में जीता था स्वर्ण पदक

    सात्विक और चिराग ने अप्रैल में दुबई में एशियाई चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीतकर बीडब्ल्यूएफ सुपर 1000 टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। महिला सिंगल्स में पीवी सिंधू एशियाई खेलों में पदक जीतने में नाकाम रहने के बावजूद दो स्थान के फायदे से 13वें पायदान पर पहुंच गई हैं।

    41 साल बाद जीता पदक

    एशियाई खेलों में कांस्य पदक के रूप में पुरुष सिंगल्स में भारत को 41 साल बाद पदक दिलाने के बावजूद एचएस प्रणय एक स्थान के नुकसान से विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर हैं। टीम स्पर्धा में रजत पदक के दौरान अपने दोनों सिंगल्स मुकाबले जीतने वाले लक्ष्य सेन भी एक स्थान के नुकसान से 15वें नंबर पर हैं।

    यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स के पदक विजेताओं से मिले PM Modi, कहा- 'नारी शक्ति' का दिखा दम, मेडल की लगा दी झड़ी

    comedy show banner
    comedy show banner