Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एशियन गेम्स के पदक विजेताओं से मिले PM Modi, कहा- 'नारी शक्ति' का दिखा दम, मेडल की लगा दी झड़ी

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 07:28 PM (IST)

    भारत का एशियन गेम्स 2023 में शानदार सफर रहा। टूर्नामेंट के इतिहास में भारत ने इस साल सबसे ज्यादा मेडल जीत लिए हैं। भारत ने अपने एशियाई खेलों के अभियान को 107 पदक (28 स्वर्ण 38 रजत 41 कांस्य) के रिकॉर्ड के साथ समाप्त किया। वह मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा। 2018 में भारत ने 16 स्वर्ण के साथ कुल 70 मेडल जीते थे।

    Hero Image
    पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से किया मुलाकात।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने एशियन गेम्स 2023 में दमदार प्रदर्शन किया। एशियन गेम्स के इतिहास में भारत ने इस बार पदकों का शतक लगाया। भारतीय खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड 107 पदक जीते। इस खास उपलब्धि पर पीएम मोदी ने पदक विजेताओं को सम्मानित किया। साथ ही उत्साहवर्धन भी किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम मोदी ने सभी पदक विजेताओं से दिल्ली में मुलाकात की और जीत की बधाई दी। पीएम मोदी ने नारी शक्ति की तारीफ की। मोदी ने कहा कि आधे से ज्यादा मेडल तो भारतीय महिला खिलाड़ियों ने जीते। उन्होंने महिला क्रिकेट टीम के गोल्ड जीतने पर बधाई दी।

    पीएम मोदी ने दी बधाई

    पीएम ने कहा, 'जो परिणाम दिया है उस कारण देश के हर कोने में एक उत्सव का माहौल है। 100 की मेडल टैली के लिए आपने दिन रात एक कर दिया। एशियन गेम्स में आप सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन से पूरा देश गौरव का अनुभूती कर रहा है। आज मैं पूरे देश की तरफ से एथलीट्स के प्रशिक्षकों, ट्रेनरों और कोचों का आभार व्यक्त करता हूं।"

    महिला शक्ति को किया नमन

    पीएम मोदी ने कहा, 'मुझे इस बात का गर्व है कि हमारी नारी शक्ति ने इन खेलों में जबरदस्त प्रदर्शन किया। भारत ने एशियन गेम्स में जितने मेडल जीते हैं, उनमें आधे से ज्यादा हमारी फीमेल एथलीट ने जीते हैं। बल्कि इसका ऐतिहासिक शुभारंभ भी हमारी महिला क्रिकेट टीम ने ही किया था।"

    भारत ने जीते 28 स्वर्ण पदक

    बता दें कि एशियन गेम्स में भारत का शानदार सफर रहा। टूर्नामेंट के इतिहास में भारत ने इस साल सबसे ज्यादा मेडल जीते। भारत ने अपने एशियाई खेलों के अभियान को 107 पदक (28 स्वर्ण 38 रजत 41 कांस्य) के रिकॉर्ड के साथ समाप्त किया। वह मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा। 2018 में भारत ने 16 स्वर्ण के साथ कुल 70 मेडल जीते थे।

    यह भी पढ़ें- Asian Games Medal Tally: भारत ने रचा इतिहास, अब तक खेले गए टूर्नामेंट में इस साल जीते सबसे ज्यादा मेडल

    comedy show banner
    comedy show banner