Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Asian Games: एशियाई खेलों में इंडिया ने रचा इतिहास, PM Modi ने दी बधाई; कहा- भारत पहले से कहीं अधिक चमका

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 02:30 PM (IST)

    एशियाई खेलों में भारतीय दल ने पदकों के लिहाज से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 74 पदक अपने नाम दर्ज कर लिए हैं। भारत ने पिछले एशियाई खेलों में 70 पदक के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है। साल 2018 एशियाई खेलों में भारत ने कुल 70 पदक जीते थे जिसमें 16 गोल्ड 23 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे।

    Hero Image
    तीरंदाजी में भारत ने जीता पहला गोल्ड मेडल। फोटो- SAI

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियाई खेलों में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। अभी तक खेले गए टूर्नामेंट के इतिहास में भारत ने इस साल सबसे ज्यादा मेडल जीतने में कामयाब रहा। भारत की इस खास उपलब्धि पर पीएम मोदी ने खिलाड़ियों और एथलीटों को बधाई दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एशियाई खेलों में भारतीय दल ने पदकों के लिहाज से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 74 पदक अपने नाम दर्ज कर लिए हैं। भारत ने पिछले एशियाई खेलों में 70 पदक के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है। साल 2018 एशियाई खेलों में भारत ने कुल 70 पदक जीते थे, जिसमें 16 गोल्ड, 23 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे।

    पीएम मोदी ने दी बधाई

    भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी ने खिलाड़ियों और एथलीटों को बधाई दी। पीएम में एक्स हैंडल पर लिखा, "एशियाई खेलों में भारत पहले से कहीं अधिक चमका! 71 पदकों के साथ, हम अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ पदक तालिका का जश्न मना रहे हैं।"

    यह भी पढ़ें- Asian Games 2023: डिस्कस थ्रो में सीमा पूनिया ने बढ़ाया देश का मान, ब्रॉन्ज मेडल को किया अपने नाम

    एथलीटों के प्रयासों को किया प्रणाम

    पीएम मोदी ने आगे लिखा, "हमारे एथलीटों के अद्वितीय समर्पण, धैर्य और खेल भावना का प्रमाण है। प्रत्येक पदक कड़ी मेहनत और जुनून की जीवन यात्रा को उजागर करता है। पूरे देश के लिए गर्व का क्षण। हमारे एथलीटों को बधाई।"

    बता दें कि चीन के हांगझू में आयोजित एशियन गेम्स 2023 के 11वें दिन भारतीय एथलीटों ने दमदार प्रदर्शन किया। कंपाउंड तीरंदाजी मिक्सड टीम इवेंट में भारत ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन ने भारत के लिए सिल्वर मेडल हासिल किया। खबर लिखे जाने तक भारत ने कुल 74 मेडल जीत लिए हैं।

    यह भी पढ़ें- Asian Games India Medal Tally: भारत ने रचा इतिहास, अब तक खेले गए टूर्नामेंट में इस साल जीते सबसे ज्यादा मेडल

    comedy show banner
    comedy show banner