Asian Games 2023: डिस्कस थ्रो में सीमा पूनिया ने बढ़ाया देश का मान, ब्रॉन्ज मेडल को किया अपने नाम
एशियन गेम्स 2023 का आठवां दिन भारत के लिए बेहद यादगार रहा। एथलेटिक्स में जमकर मेडल की बरसात हुई और देश ने एक ही दिन में कुल 15 मेडल अपने नाम किए। डिस्कस थ्रो में भारत की बेटी सीमा पूनिया ने भी अपना जलवा बिखेरते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। सीमा ने 58.62 मीटर का थ्रो फेंकते हुए कांस्य पदक को अपने नाम किया।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। एशियन गेम्स 2023 का आठवां दिन भारत के लिए बेहद यादगार रहा। एथलेटिक्स में जमकर मेडल की बरसात हुई और देश ने एक ही दिन में कुल 15 मेडल अपने नाम किए। डिस्कस थ्रो में भारत की बेटी सीमा पूनिया ने भी अपना जलवा बिखेरते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। सीमा ने 58.62 मीटर का थ्रो फेंकते हुए कांस्य पदक को अपने नाम किया।
सीमा के नाम रहा ब्रॉन्ज
सीमा पूनिया ने फाइनल मुकाबले की शुरुआत दमदार अंदाज में की और पहले प्रयास में 53.95 मीटर का थ्रो फेंका। इसके बाद तीसरे प्रयास में सीमा ने 57.47 मीटर का थ्रो फेंका और चौथे स्थान पर पहुंच गई। अपने चौथे प्रयास में सीमा ने सीजन का बेस्ट प्रदर्शन किया और 58.62 मीटर दूर थ्रो फेंकते हुए एशियन गेम्स 2023 में अपना ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया।
A remarkable Bronze Medal for Seema Punia. A great performance by her in the Discus Throw event. Her dedication and hard work have made the nation proud once again. pic.twitter.com/Y6UwXV56pJ
— Narendra Modi (@narendramodi) October 1, 2023
अविनाश साबले ने रचा इतिहास
अविनाश साबले ने स्टीपलचेज के फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। 3 हजार मीटर की रेस को अविनाश ने महज 8:19:50 सेकंड में पूरा किया। अविनाश ने स्वर्ण पदक को अपने नाम करने के साथ-साथ नया एशियन रिकॉर्ड भी कायम किया है।
एशियन गेम्स 2023 में एथलेटिक्स में यह भारत की झोली में आया पहला मेडल भी है। अविनाश रेस की शुरुआत से ही लीड में नजर आए और भारतीय एथलीट ने इस बढ़त को अंत तक बरकरार रखा। अविनाश एशियन गेम्स में स्टीपलचेज में देश को मेडल दिलाने वाले पहले एथलीट भी बन गए हैं।
यादगार रहा भारत के लिए आठवां दिन
एसशियन गेम्स 2023 में भारत के लिए आठवां दिन शानदार रहा। भारतीय एथलीटों के दमदार प्रदर्शन के बूते देश की झोली में एक दिन में कुल 15 मेडल आए, जो एक नया रिकॉर्ड भी है। भारतीय बैडमिंटन टीम ने पहली बार एशियन गेम्स में रजत पदक को अपने नाम किया। वहीं, 1500 मीटर रेस में भी भारत ने तीन मेडल जीते।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।