Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पारुपल्ली कश्यप की याद में तड़प रहीं साइना नेहवाल ने 19 दिन बाद ही पलटा फैसला, अब नहीं लेंगी तलाक, एक पोस्ट से मचाई सनसनी

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 08:36 PM (IST)

    भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने पहले पति पारुपल्ली कश्यप से तलाक की खबर देकर सबको चौंका दिया था। लेकिन अब 19 दिनों के भीतर ही साइना ने पारुपल्ली कश्यप के साथ पैचअप की बात कहकर सनसनी मचा दी है। साइना ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

    Hero Image
    साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप फिर हो सकते हैं एक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने 14 जुलाई को एक पोस्ट लिख हैरान करने वाला फैसला किया था। उन्होंने अपने पति और दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप के साथ तलाक की बात कही थी। ये खबर हर किसी के लिए हैरान करने वाली थी क्योंकि दोनों लंबे समय तक साथ थे। हालांकि, अब साइना ने एक और हैरान करने वाला फैसला किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साइना को 19 दिन में ही पारुपल्ली कश्यप की याद सताने लगी है और इसलिए वह अपना मूड बदलने के मूड में आ गई हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर सनसनी मचा दी है। इस पोस्ट में साइना ने पारुपल्ली से पैचअप के बात कही हैं।

    यह भी पढ़ें- साइना नेहवाल के बाद भारत की एक और महिला खिलाड़ी ने किया तलाक का फैसला, नाम कर चुकी है कई मेडल

    दोबारा कर रही हैं कोशिश

    साइना ने शनिवार को एक फोटो पोस्ट किया जिसमें वह पारुपल्ली कश्यप के साथ हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, " कई बार दूरी आपको इंसान के मूल्य का सही एहसास कराती है। हम एक बार फिर दोबारा कोशिश कर रहे हैं।"

    साइना की ये पोस्ट इस समय वायरल हैं और लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं कि सिर्फ 19 दिन में इस खिलाड़ी का मूड बदल गया।

    ऐसे हुई थी मुलाकात

    साइना और कश्यप की मुलाकात सबसे पहले एक बैडमिंटन कैम्प में हुई थी। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार पनपा और दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। 14 दिसंबर को इन दोनों ने शादी की। इन दोनों के अफेयर के बारे में दोनों के परिवार वालों को भी पता था। इसी कारण जब दोनों के तलाक की खबरें आमने आई तो हर कोई हैरान रह गया था।

    यह भी पढ़ें- Saina Nehwal ने शादी के 7 साल बाद पति Parupalli Kashyap से अलग होने की कर दी घोषणा, कहा- हम चुन रहे हैं...