विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘Olympics 2036 की मेजबानी करना भारत का है सपना’, लाल किले की प्राचीर से बोले PM Modi

Published: Thu, 15 Aug 2024 09:51 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से कहा कि भारत 2036 में होने वाले ओलंपिक ...और पढ़ें

Olympics 2036 की मेजबानी करना भारत का सपना है- PM Modi
Olympics 2036 की मेजबानी करना भारत का सपना है- PM Modi

HighLights

  1. PM Modi ने ओलंपिक 2036 की मेजबानी को लेकर दिया बड़ा बयान
  2. ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए तैयारी कर रहा है भारत- पीएम मोदी
  3. पीएम मोदी ने सभी भारतीय एथलीट्स को दी बधाई

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मना रहा है। इस मौके पर लाले किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि ओलंपिक 2036 की मेजबानी भारत करें। भारत का स्टैंडर्ड, दुनिया का स्टैंडर्ड बने। हम डिजाइन इन इंडिया, डिजाइन फॉर वर्ल्ड की दिशा में काम कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने साथ ही पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा लेने वाले एथलीट्स का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि तिरंगे के पीछे वो नौजवान बैठे है, जिन्होंने ओलंपिक की दुनिया में भारत का परचम लहराया है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि ओलिंपिक दल को देशवासियों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और नए लक्ष्यों को हासिल करने के लिए वह और आगे बढ़ें।

PM Modi ने ओलंपिक 2036 की मेजबानी को लेकर दिया बयान

दरअसल, दिल्ली के लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयारी कर रहा है। उन्होंने इस दौरान सभी एथलीटों को बधाई दी और बताया कि जल्द ही भारत का एक बड़ा दल पैरालंपिक में भाग लेने के लिए पेरिस जाएगा। उन्होंने पैरालिंपियनों को भी शुभकामनाएं दी।

हाल ही में पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने कुल 6 मेडल जीते, जिसमें से पांच मेडल ब्रॉन्ज रहे, जबकि एक सिल्वर मेडल शामिल रहा, जो की जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने जीता। वहीं, अगले ओलंपिक 2028 की मेजबानी लॉस एंजेलिस (अमेरिका) के पास है और 2032 में इसकी मेजबानी ऑस्ट्रेलिया करेगा। उम्मीद है कि 2036 में भारत को ओलंपिक की मेजबानी करने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें: 'मेडल 15-15 रुपये में खरीद लेना', Vinesh Phogat की अर्जी खारिज होने पर Bajrang Punia समेत फैंस ने जताई नाराजगी