विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लाल किले से PM Modi ने भारतीय एथलीट्स का बढ़ाया हौसला, कहा- लक्ष्य को हासिल करने के लिए बढ़ें और आगे

Published: Thu, 15 Aug 2024 10:57 AM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2024 11:25 AM (IST)

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने कुल 6 मेडल जीते जिसमें पांच कांस्य पदक और एक सिल्वर मेडल शामिल रहा। ...और पढ़ें

Independence Day 2024: PM Modi ने भारतीय एथलीट्स का बढ़ाया हौसला
Independence Day 2024: PM Modi ने भारतीय एथलीट्स का बढ़ाया हौसला

HighLights

  1. पीएम मोदी ने भारतीय एथलीट्स का बढ़ाया हौसला
  2. नए लक्ष्यों की तरफ आगे बढ़े- पीएम मोदी
  3. पीएम मोदी ने ओलंपिक 2036 का आयोजन भारत में होने की जताई संभावना

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। PM Modi On Indian Athletes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे साथ तिरंगे के नीचे वो नौजवान बैठे हैं, जिन्होंने ओलंपिक की दुनिया में भारत का परचम लहराया है। मैं अपने देश के सभी खिलाड़ियों को 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से बधाई देता हूं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने भारतीय एथलीट्स का हौसला भी बढ़ाया और उन्हें नए लक्ष्यों की तरफ आगे बढ़ने की सलाह दी।

PM Modi ने भारतीय एथलीट्स का बढ़ाया हौसला

दरअसल, पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से भारतीय एथलीट्स को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने ओलिंपिक दल को देशवासियों की ओर से शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने कहा कि मैं मेरे देश के सभी एथलीट्स, खिलाड़ियों को 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से बधाई देता हूं। हम नए सपने, नए संकल्प के साथ नए लक्ष्यों को हासिल करने के इरादे से आगे बढ़ेंगे। मैं इसके लिए सभी शुभकामनाएं देता हूं।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले कुछ दिनों में भारत के एथलीट्स पैरालंपिक के लिए रवाना होगा। मैं उन्हें भी शुभकामनाएं देता हूं। साथियों, भारत ने G20 का आयोजन किया। हिंदुस्तान के हर एक शहरों में आयोजन किया। पूरे विश्व में G20 का इतना बड़ा कार्यक्रम कभी नहीं हुआ, लेकिन इस बार हुआ। इससे ये साबित हो गया कि भारत के पास बड़े से बड़े कार्यक्रम को आयोजित करने की क्षमता है। भारत का सपना है कि 2036 में जो ओलंपिक होगा, वह भारत की धरती पर हो, इसके लिए हम तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘Olympics 2036 की मेजबानी करना भारत का है सपना’, लाल किले की प्राचीर से बोले PM Modi