विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paris Olympics 2024: खरबों रुपये खर्च करने के बाद भी सीन नदी के पानी की क्‍वालिटी खराब, पेरिस की मेयर ने पिछले हफ्ते लगाई थी डुबकी

Published: Sat, 27 Jul 2024 08:39 PM (IST)

पेरिस ओलंपिक 2024 की 27 जुलाई से शुरुआत हुई। शुक्रवार को सीन नदी पर ओपनिंग सेरेमनी हुई। हालांकि अब सीन ...और पढ़ें

सीन नदी पर हुई थी ओपनिंग सेरेमनी। इमेज- सोशल मीडिया
सीन नदी पर हुई थी ओपनिंग सेरेमनी। इमेज- सोशल मीडिया

HighLights

  1. ओलंपिक में पहली बार नदी पर हुई ओपनिंग सेरेमनी
  2. सीन नदी के पानी की क्‍वालिटी पेरिस के मौसम से जुड़ी
  3. सीन में तैराकी पर एक सदी से भी अधिक समय से प्रतिबंध

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 की 27 जुलाई से शुरुआत हो चुकी है। शुक्रवार को सीन नदी पर ओपनिंग सेरेमनी हुई। पहली बार किसी ओलंपिक खेलों की ओपनिंग सेरेमनी स्टेडियम में न होकर नदी पर हुई है। हालांकि, अब सीन नदी के पानी की क्‍वालिटी ने टेंशन बढ़ा दी है।

लेटेस्‍ट टेस्‍ट में पता चला है कि सीन नदी के पानी की क्‍वालिटी तैराकी को ऑथराइज करने के लिए आवश्यक मानकों से नीचे है। ओलंपिक की शुरुआत से पहले सीन नदी पर खरबों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, इसके बाद भी पानी की क्‍वालिटी खराब है। लोगों का डर दूर करने के लिए पिछले हफ्ते पेरिस की मेयर ऐनी हिडाल्गो ने सीन नदी में डुबकी लगाई थी।

पेरिस में बारिश ने खराब की स्थिति

सीन नदी के पानी की क्‍वालिटी पेरिस के मौसम से जुड़ी हुई है। शुक्रवार रात ओपनिंग सेरेमनी के दौरान भारी बारिश ने स्थिति और खराब कर दी है। अब इस बात पर गंभीर चिंताएं हैं कि क्या लंबे समय से प्रदूषित जलमार्ग पेरिस में तैराकी कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए पर्याप्त साफ होगा।

पेरिस सिटी हॉल और पेरिस क्षेत्र के प्रीफेक्चर के एक बयान में कहा गया है कि पिछले सप्ताह पानी की क्‍वालिटी उस साइट पर 7 में से 6 दिन यूरोपीय नियमों के अनुरूप थी। यह ट्रायथलॉन और मैराथन तैराकी प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने के लिए तैयार है। बयान में कहा गया है कि "नियमित वर्षा के कारण सीन का फ्लो अत्यधिक अस्थिर है। यह गर्मियों में सामान्य फ्लो से दोगुने से अधिक रहता है, जो उतार-चढ़ाव वाले टेस्‍ट रिजल्‍ट को समझाने में मदद करता है।"

ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: ओलंपिक विलेज में हैंडबॉल खिलाड़ी ने खुल्‍लम खुल्‍ला किया प्‍यार का इजहार, हॉकी प्लेयर से कही दिल की बात

सीन में तैराकी पर था बैन

बता दें कि सीन में तैराकी पर एक सदी से भी अधिक समय से प्रतिबंध लगा हुआ है। आयोजकों ने ओलंपिक के लिए सीन को तैयार करने में लगभग 1.5 बिलियन डॉलर (1 खरब, 25 अरब रुपये) खर्च किए थे। 2015 से मध्य पेरिस में एक विशाल अंडर वाटर स्‍टोरेज बेसिन का निर्माण किया गया। सीवर बुनियादी ढांचे को रिनोवेट किया गया है और अपशिष्ट जल उपचार संयंत्रों को उन्नत किया गया।

ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने जगाई पदक की आस, 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।