Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट की कमी पूरी करेंगे अमन सेहरावत, दिलाएंगे मेडल, एक क्लिक पर जानिए 9 अगस्त का शेड्यूल
पेरिस ओलंपिक भारत के लिए मिले जुले रहे हैं। उम्मीद थी कि टीम इंडिया के खिलाड़ी इस बार टोक्यो ओलंपिक-2020 के सात मेडलों की संख्या को पार करेंगे लेकिन हालांकि ऐसा होता नहीं दिख रहा है। नौ अगस्त के दिन भारत की झोली में हालांकि एक मेडल आ सकता है। कुश्ती में भारत के अमन सेहरावत ये कमाल कर सकते हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक-2024 में आज भारत की पुरुष और महिला रिले टीम एक्शन में होगी। दोनों टीमों ने इसी साल मई में वर्ल्ड एथलेटिक्स के जरिए इन खेलों के लिए क्वालिफाई किया था। लेकिन सबसे ज्यादा उम्मीद कुश्ती खिलाड़ी अमन सेहरावत से होगी जो मेडल की रेस में होंगे। अमन को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। अब अमन रेपचेज राउंड में उतरेंगे और ब्रॉन्ज मेडल में जाने की कोशिश करेंगे।
इसके अलावा गोल्फ में अदिति अशोक और दीक्षा डागर भी अपनी चुनौती पेश करेंगी। ये दोनों तीसरे राउंड में उतरेंग। दोनों ने अभी तक अच्छा खेल दिखाया है और दो राउंड की समाप्ति के बाद दीक्षा संयुक्त रूप से 14वें और अदिति अशोक भी इसी स्थान पर हैं।
यह भी पढ़ें- Hockey Olympics 2024:गोलकीपिंग से लेकर सेलिब्रेशन तक, श्रीजेश ने पेरिस को बना दिया टोक्यो
आज का कार्यक्रम
गोल्फ
महिला व्यक्तिगत राउंड-3, दोपहर 12.30 बजे दीक्षा डागर, अदिति अशोक
एथलेटिक्स
महिला 4 गुणा 400 मीटर रिले राउंड-1, दोपहर 2:10 बजे ज्योतिका, किरण, पूवम्मा राजू, सुभा वेंकटेशन
पुरुष 4 गुणा 400 मीटर रिले, राउंड-1, दोपहर 2:35 बजे मोहम्मद अनस, मोहम्मद अजमल, संतोष कुमार, रमेश राजेश
कुश्ती
पुरुष 57 किलोग्राम भारवर्ग, रेपचेज, दोपहर 2:30 बजे, अमन सेहरावत
पुरुष 57 किलोग्राम भारवर्ग, ब्रॉन्ज मेडल मैच, रात 9:45 बजे, अमन सेहरावत (अगर क्वालिफाई कर पाए तो)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।