Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Neeraj Chopra और Himani Mor की लव स्‍टोरी है बेहद फिल्‍मी, चाचा ने बताया शादी में कितना दहेज मिला

    Updated: Mon, 20 Jan 2025 04:51 PM (IST)

    टोक्‍यो ओलंपिक में गोल्‍ड और पेरिस ओलंपिक में सिल्‍वर मेडल जीतने वाले भारतीय स्‍टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने रविवार को एक पोस्‍ट कर अपने फैंस को हैरान कर दिया। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर अपनी नई जर्नी की बारे में जानकारी दी। नीरज चोपड़ा अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्‍होंने हिमानी मोर को अपना जीवनसाथी बनाया है।

    Hero Image
    कुछ दिन पहले हुई थी नीरज की शादी। इमेज- नीरज एक्‍स

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भाला स्टार नीरज चोपड़ा ने रविवार को एक सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिए फैंस को हैरान कर दिया। नीरज ने रविवार रात अपनी शादी की 3 तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन तस्‍वीरों के सामने आते ही फैंस के मन में सवाल उठने लगा कि आखिरी नीरज चोपड़ा की वाइफ हिमानी मोर कौन हैं। दोनों की लव मैरिज हुई है या अरेंज मैरिज। इतना ही नहीं नीरज को शादी में कितना दहेज मिला है।

    अमेरिका में हुई थी मुलाकात

    नीरज चोपड़ा के चाचा सुरेंद्र चोपड़ा ने इंडिया टुडे से बातचीत में सभी सवालों के जवाब दिए। उन्‍होंने बताया कि नीरज और हिमानी की मुलाकात संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई थी। दोनों एक ही फील्‍ड के बच्‍चे हैं। दोनों एथलीट रहे हैं। वो एक-दूसरे को जानते थे। नीरज की शादी की खबरें मीडिया में आईं। कुछ लोगों के साथ नाम भी जुड़ा।

    परिवार से की शादी की बात

    चाचा ने कहा, "नीरज जानता था कि मुझे पूरी लाइफ जीनी है। मुझे दुनिया को दिखाने के लिए लाइफ नहीं जीनी है। पर्सनल लाइफ को वह पर्सनल ही जी सकता था। ऐसे में नीरज ने ऐसा निर्णय लिया। उन्‍होंने परिवार से बातचीत की कि मैं यह शादी कर सकता हूं। नहीं तो हम लोग बैकफुट पर भी जा सकते हैं। दोनों की शादी लव प्‍लस अरेंज है। नीरज ने पूरे परिवार से अनुमति ली। एक होता है अपना निर्णय बताना, पर नीरज ने परमिशन ली।"

    ये भी पढ़ें: Neeraj Chopra Marriage: शादी के बंधन में बंधे गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा, जानें कौन हैं जेवलिन थ्रो खिलाड़ी की पत्‍नी

    शगुन का 1 रुपये लिया

    दहेज के सवाल पर नीरज के चाचा ने कहा कि हमारा परिवार शुरू से ही इसके खिलाफ है। दहेज शब्‍द हमारे परिवार से कोसों दूर है। हमने बस शगुन का एक रुपये लिया है। आप चाहें तो इसे वैरिफाई भी कर सकते हैं। रिसेप्‍शन के सवाल पर चाचा ने कहा कि अभी तो इसमें टाइम लग सकता है। दोनों देश से बाहर हैं। जब दोनों वापस भारत आएंगे तभी रिसेप्‍शन होगा।

    शादी में कितने लोग हुए शामिल

    नीरज के चाचा ने बताया कि शादी का फंक्‍शन ज्‍यादा बड़ा नहीं था। यह एक फैमली फंक्‍शन था, जिसमें 60-65 लोग थे। दोनों पक्ष से करीब 25-25 लोग थे। नीरज की टीम के कुछ लोग और फोटोग्राफर्स भी इस समारोह में शामिल थे। हमने भारत में रहकर ही प्राइवेसी में शादी की। हमने पहली बार डेस्टिनेशन वेडिंग की।

    ये भी पढ़ें: Neeraj Chopra की दुल्हनिया का स्पोर्ट्स से है गहरा नाता, जानें गोल्डन बॉय की पत्‍नी हिमानी मोर के बारे में