Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Neeraj Chopra की दुल्हनिया का स्पोर्ट्स से है गहरा नाता, जानें गोल्डन बॉय की पत्‍नी हिमानी मोर के बारे में

    Updated: Sun, 19 Jan 2025 11:36 PM (IST)

    Neeraj Chopra नीरज चोपड़ा ने रविवार को एक पोस्‍ट कर अपने फैंस को हैरान कर दिया। भारत के स्‍टार भाला फेंक प्‍लेयर नीरज चोपड़ा अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर तस्‍वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी। नीरज की शादी के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिरी उनकी पत्‍नी कौन हैं।

    Hero Image
    नीरज चोपड़ा की पत्‍नी हिमानी मोर। इमेज- नीरज एक्‍स

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। टोक्‍यो ओलंपिक में भाला फेंक में गोल्‍ड मेडल और पेरिस ओलंपिक में सिल्‍वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने रविवार को एक पोस्‍ट कर अपने फैंस को हैरान कर दिया।

    उन्‍होंने सोशल मीडिया पर अपनी नई जर्नी की बारे में बताया। नीरज चोपड़ा अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्‍होंने हिमानी मोर को अपना जीवनसाथी बनाया है।

    कुछ दिन पहले हुई शादी

    नीरज ने शादी की तस्‍वीरें भले ही 19 जनवरी को शेयर की हों पर उनकी शादी 16-17 जनवरी को ही हो गई थी। शादी समारोह शिमला में बेहद गोपनीय तरीके से हुआ था। इसमें फैमली मेंबर और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीरज अपनी दुल्हनिया के साथ आज सुबह विदेश में घूमने भी निकल गए हैं। नीरज और हिमानी अमेरिका में हनीमून मनाएंगे। उनके वापस भारत लौटने के बाद रिसेप्शन पार्टी का आयोजन होगा। इसमें कई खास मेहमान शिरकत कर सकते हैं। 

    सोनीपत की रहने वाली हैं हिमानी

    नीरज की शादी के बाद उनके चाहने वालों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिरी गोल्‍डन बॉय की दुल्‍हनिया कौन हैं? वह कहां की रहने वाली हैं और क्‍या करती हैं? नीरज चौपड़ा की वाइफ हिमानी मोर हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं। हिमानी मोर का भी खेल से गहरा नाता है। वह USA से स्पोर्ट्स पढ़ाई कर रही हैं। साथ ही टेनिस प्‍लेयर भी हैं।

    हिमानी मोर के बारे में 

    • हिमानी मोर साउथईस्टर्न लुइसियाना यूनिवर्सिटी से पढ़ी एक टेनिस खिलाड़ी हैं।
    • उन्होंने फ्रैंकलिन पियर्स विश्वविद्यालय में टेनिस में पार्ट टाइम वालंटियर असिस्‍टेंट कोच के रूप में काम किया।
    • एम्हर्स्ट कॉलेज में ग्रेजुएट असिस्‍टेंट हिमानी कॉलेज की महिला टेनिस टीम का मैनेजमेंट करती हैं।
    • वह संगठन के साथ ट्रेनिंग, शेड्यूलिंग, भर्ती और बजट की देखरेख करती है।
    • वह मैककॉर्मैक इसेनबर्ग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से खेल प्रबंधन और प्रशासन में विज्ञान में मास्‍टर्स की पढ़ाई भी कर रही हैं।

    परिवार में कई प्‍लेयर 

    हिमानी का जन्‍म जून, 1999 में हुआ। वह हरियाणा के लड़सौली की रहने वाली हैं। हिमानी का परिवार भी प्‍लेयर्स से भरा हुआ है। उनके पिता चांदराम मोर कबड्डी के फेमस खिलाड़ी रह चुके हैं। इतना ही नहीं वह भारतीय टीम के कप्तान रहे हैं।

    हिमानी के छोटे भाई हिमांशु मोर टेनिस प्‍लेयर हैं। हिमांशु खेल कोटे से वायुसेना में अधिकारी के पद पर तैनात हैं। हिमानी के दो चचेरे भाई पहलवान हैं एक चचेरा भाई मुक्केबाज है। ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (AITA) की वेबसाइट के अनुसार, 2018 में हिमानी की सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय रैंकिंग सिंगल में 42 और डबल में 27 थी। उन्होंने 2018 में केवल AITA स्पर्धाओं में खेलना शुरू किया।

    नीरज के चाचा ने दी जानकारी

    नीरज चोपड़ा के चाचा भीम ने पीटीआई को बताया कि शादी देश में हुई और जोड़ा हनीमून के लिए रवाना हो गया है। उन्‍होंने कहा, शादी दो दिन पहले भारत में हुई थी। लड़की सोनीपत की है और वह अमेरिका में पढ़ रही है। वे हनीमून के लिए देश छोड़कर चले गए हैं और मुझे नहीं पता कि वे कहां जा रहे हैं।

    स्टार भाला फेंक खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर शादी की अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। मैं उन सभी लोगों के आशीर्वाद के लिए आभारी हूं, जिन्होंने हमें इस पल तक साथ लाया। प्यार का हमारा यह बंधन बना रहे और हम हमेशा ऐसे ही खुश रहें।'

    ये भी पढ़ें: Neeraj Chopra Marriage: शादी के बंधन में बंधे गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा, जानें कौन हैं जेवलिन थ्रो खिलाड़ी की पत्‍नी