Mary Kom की जिंदगी में हुई किसी और की एंट्री! 20 साल बाद पति को तलाक देंगी बॉक्सिंग क्वीन?
Mary Kom Latest News भारतीय महान बॉक्सिंग क्वीन मैरी कॉम की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में है। साल 2005 को शादी के बंधन में बंधने वाली मैरी कॉक अब अपने पति ओनलर के साथ 20 साल का रिश्ता खत्म कर सकती हैं। ऐसा माना जा रहा है कि 2022 में ओनलर के मणिपुर विधानसभा चुनाव में हारने के बाद से उनके रिश्ते में दूरियां आनी शुरू हो गईं थीं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mary Kom Latest News: भारतीय महान बॉक्सिंग क्वीन मैरी कॉम की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में है। साल 2005 को शादी के बंधन में बंधने वाली मैरी कॉक अब अपने पति ओनलर के साथ 20 साल का रिश्ता खत्म कर सकती हैं। इन दोनों के निजी जीवन में दिक्कतें चल रही हैं और हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आईं हैं, जिससे ये पता चला है कि 42 साल की बॉक्सिंग क्वीन मैरी कॉम किसी दूसरे के साथ अफेयर कर रही हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि 2022 में ओनलर के मणिपुर विधानसभा चुनाव में हारने के बाद से उनके रिश्ते में दूरियां आनी शुरू हो गईं थीं। इस दौरान इस कपल ने 2-3 करोड़ रुपये का खर्चा चुनाव प्रचार में लगाया था, लेकिन उन्हें अंत में हार ही मिली।
Mary Kom सचमुच में अपने पति को 20 साल बाद दे रही हैं तलाक?
दरअसल, हिंदुस्तार टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मैरी कॉम अब फरीदाबाद में अपने 4 बच्चों के साथ शिफ्ट हो चुकी हैं, जबकि उनके पति ओलनर दिल्ली में ही हैं। दोनों के बीच इस दूरी ने उनके रिश्ते में खटास को लेकर अटकलों को और बढ़ा दिया है।
एक सूत्र ने बताया कि मैरी अपने (चार) बच्चों के साथ फरीदाबाद चली गईं, जबकि ओनलर परिवार के कुछ सदस्यों के साथ दिल्ली में रह रहे हैं। चुनाव के बाद उनके मतभेद बढ़ गए। मैरी कथित तौर पर अभियान के दौरान हुए वित्तीय नुकसान, लगभग 2-3 करोड़ रुपये हैं, लेकिन अंत में चुनावों में वह हार गए थे, जिससे वह नाखुश थे।
माना जा रहा है कि राजनीतिक अभियान का वित्तीय बोझ भी उनके बीच सब कुछ खराब हुआ। कहा जा रहा है कि ओनलर को लगभग 2-3 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जिससे मैरी कॉम नाराज हो गईं और उनके बीच मनमुटाव बढ़ गया। इतना ही नहीं ये भी अफवाहें हैं कि मैरी कॉम का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। एक सूत्र ने कहा कि मैरी मैम का एक बॉक्सर के पति से अफेयर चल रहा है।
यह भी पढ़ें: इस बार खास होगा 'परीक्षा पे चर्चा', दीपिका पादुकोण से लेकर मैरिकॉम तक 12 सेलिब्रिटीज होंगी शामिल
ये भी माना जा रहा है कि वह (मैरी कॉक के पति ओलनर) चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे और उन्होंने उन्हें चेतावनी दी थी कि उस समय मणिपुर का राजनीतिक परिदृश्य अस्थिर था। हार के बाद, चीजें खराब हो गईं। उनका रिश्ते में खटास आने लगी और मैरी बच्चों के साथ अपने फरीदाबाद स्थित घर में रहने चली गईं।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मैरी के घर से जाने के बाद ओनलर का दिल टूट गया है। रिपोर्ट में सूत्र ने कहा,
"उनका दिल टूट गया है। वह हमेशा एक डेडिकेटिड पिता रहे हैं और उन्होंने मैरी का समर्थन करने और अपने बच्चों की परवरिश के लिए अपना फुटबॉल करियर छोड़ दिया। अब वह उनसे मिलने में असमर्थ हैं और इसका उन पर भावनात्मक रूप से बहुत प्रभाव पड़ा है। यह कोई रहस्य नहीं है कि उन्होंने अपना करियर रोक दिया था ताकि मैरी अपना करियर बना सकें।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।