Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Khel Ratna Award: Oops Moment का शिकार हुईं मनु भाकर, खेल रत्न अवॉर्ड लेने के दौरान घटी घटना; वीडियो वायरल

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 07:27 PM (IST)

    राष्ट्रपति भवन में 17 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड दिया। इस दौरान खेल रत्न से सम्मानित मनु भाकर को एक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। दरअसल यह घटना उस समय हुई जब मनु भाकर अपना खेल रत्न पुरस्कार लेने जा रही थीं। सोशल मीडिया पर अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    Hero Image
    मनु भाकर हुईं Oops Moment का शिकार, फोटो- स्क्रीन ग्रैब

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मनु भाकर को शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान मनु भाकर को एक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। अपनी गलती का एहसास होते ही मनु भाकर मुस्कुरा दीं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, यह घटना उस समय हुई, जब मनु भाकर अपना खेल रत्न पुरस्कार लेने जा रही थीं। पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर राष्ट्रपति मुर्मू के पास जाने से ठीक पहले अपनी जगह पर खड़ी थीं। जब उनकी उपलब्धियां पढ़ी जा रही थीं, तो भाकर ने कुछ कदम आगे बढ़ाए, लेकिन उन्हें एहसास हुआ कि उद्घोषक ने अभी बात खत्म नहीं की है।

    मनु भाकर के चेहरे पर आई मुस्कान

    उन्हें जब इसका एहसास हुआ तो वह रुक गईं। उनके चेहरे पर एक व्यंग्यात्मक मुस्कान आ गई। कुछ सेकंड बाद पुरस्कार लेने के लिए राष्ट्रपति तक पहुंची। मनु भाकर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि मनु भाकर के अलावा हरमनप्रीत सिंह, डी गुकेश और पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार को भी देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    पेरिस ओलंपिक में रचा था इतिहास

    गौरतलब हो कि 22 वर्षीय मनु भाकर पिछले साल पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह ओलंपिक के एक संस्करण दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बन गई थीं। ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज भाकर तीसरा पदक जीत सकती थीं, अगर वह महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में चौथे स्थान पर नहीं आतीं।

    फोटो- साभार मनु भाकर सोशल मीडिया हैंडल

    पुरस्कार के लिए हुआ था विवाद

    खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन लिस्ट में पेरिस ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली मनु का नाम नहीं शामिल था, जिससे उनके पिता काफी नाराज नजर आए थे। उन्होंने ये बयान दिया कि उन्हें अपनी बेटी को शूटर नहीं, बल्कि क्रिकेटर बनाना चाहिए था। इसके मनु भाकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी और कहा कि उनका पहला लक्ष्य अवॉर्ड जीतना नहीं बल्कि मेडल जीतना था। इस विवाद के बाद उन्हें खेल रत्न के लिए चुना गया।

    यह भी पढे़ं- मनु भाकर और डी गुकेश सहित 4 लोगों को मिला खेल रत्न अवॉर्ड, स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स में रहा पैरा एथलीट्स का जलवा, देखें Video