मनु भाकर और डी गुकेश सहित 4 लोगों को मिला खेल रत्न अवॉर्ड, स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स में रहा पैरा एथलीट्स का जलवा, देखें Video
पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारत की युवा निशानेबाज मनु भाकर को शुक्रवार को देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार खेल रत्न से नवाजा गया। मनु के अलावा पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश को भी इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कुल 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिए गए।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक-2024 में दो मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर को गुरुवार को खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया। उनके अलावा भारत के शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश को भी इस अवॉर्ड से नवाजा गया। दोनों को शुक्रवार 17 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ये पुरस्कार दिया।
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पेरिस पैरालंपिक्स में हाई जम्प में गोल्ड मेडल जीतने वाले प्रवीण कुमार को भी नेशनल स्पोर्ट्स डे सेरेमनी में खेल रत्न पुरस्कार दिया गया। इन पुरस्कारों से पहले विवाद भी हुआ था। ऐसी खबरें आई थीं कि मनु भाकर का नाम खेल रत्न के लिए नहीं है जिसके बाद मनु ने अपनी नाराजगी जताई थी।
यह भी पढ़ें- मनु भाकर को खेल रत्न और अमन को अर्जुन अवार्ड, खिलाड़ियों के गांव में खुशी का माहौल; बेहद कठिन गुजरा था पहलवान का जीवन
मनु, गुकेश ने रचा इतिहास
पेरिस ओलंपिक मनु का दूसरा ओलंपिक था और इस बार उन्होंने पूरी कसर निकाल ली। टोक्यो ओलंपिक में मनु को काफी निराशा हाथ लगी थी, लेकिन इस बार 21 साल की इस युवा निशानेबाज ने दो ब्रॉन्ज मेडल जीत इतिहास रच दिया। उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मिक्स्ड टीम इवेंट में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज जीता था। इसके अलावा मनु ने इसी इवेंट में सिंगल इवेंट में तीसरा स्थान हासिल किया था। वह एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी हैं।
President #DroupadiMurmu presents the prestigious Major Dhyan Chand Khel Ratna Award to shooter @realmanubhaker at the National Sports Awards 2024. #Shooting #NationalSportsAwards @Media_SAI @IndiaSports pic.twitter.com/OruucHTX3p
— DD News (@DDNewslive) January 17, 2025
डी गुकेश ने हाल ही में वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। 19 साल के गुकेश ये खिताब जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। उन्होंने डिंग लिरेन को मात देकर ये खिताब जीता था। गुकेश ये खिताब जीतने वाले भारत के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने थे। उनसे पहले विश्वनाथन आनंद ने ये खिताब जीता था। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। ये टीम इंडिया का लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल था।
President #DroupadiMurmu presents the prestigious Major Dhyan Chand Khel Ratna Award to the Youngest world chess champion @DGukesh at the National Sports and Adventure Awards 2024 at Rashtrapati Bhavan.#Chess #ChessOlympiad #NationalSportsAwards @Media_SAI @IndiaSports pic.twitter.com/YqNeAsX9EG
— DD News (@DDNewslive) January 17, 2025
32 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन
इन सभी के अलावा कुल 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया जो भारत के दूसरा सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। पैरा एथलीट्स इस बार खेल पुरस्कारों में छाए रहे। पेरिस पैरालंपिक में भारत ने कुल 29 मेडल जीते थे जिसमें सात गोल्ड मेडल जीते थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।