विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paris Olympics 2024: मनिका बत्रा का कोई सानी नहीं, अंतिम-16 में पहुंचने वाली बनीं पहली भारतीय टेबल टेनिस स्टार

Published: Tue, 30 Jul 2024 10:40 AM (IST)

भारत की महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने पेरिस ओलंपिक्‍स के प्री-क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। ...और पढ़ें

मनिका बत्रा अंतिम-16 में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं
मनिका बत्रा अंतिम-16 में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं

HighLights

  1. मनिका बत्रा ने फ्रांस की प्रीतिका पवाडे को 4-0 के अंतर से मात दी
  2. मनिका बत्रा ने 19 साल की फ्रांसीसी खिलाड़ी को मात देकर इतिहास रच दिया
  3. मनिका का अगला मुकाबला झू चेंगझू और मियू हिरानो के विजेता से होगा

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की स्‍टार महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिक बत्रा ने पेरिस ओलंपिक्‍स 2024 के प्री-क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। मनिका बत्रा ने सोमवार को फ्रांस की प्रीतिका पवाडे को 37 मिनट में 4-0 से मात दी।

मनिका के सामने फ्रांसीसी पैडलर टिक नहीं सकी और भारतीय खिलाड़ी ने लगातार चार सेट 11-9, 11-6, 11-9, 11-7 के अंतर से जीते। मनिका बत्रा का अगला मुकाबला हांगकांग की झू चेंगझू व जापान की मियू हिरानो के विजेता से होगा।

मनिका बत्रा ने रचा इतिहास

मनिका बत्रा ने फ्रांस की 19 साल की टेबल टेनिस खिलाड़ी को मात देकर इतिहास रच दिया। मनिका ओलंपिक्‍स के प्री-क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले कोई भारतीय पुरुष या महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी यहां तक नहीं पहुंच पाया था। मनिका बत्रा से देश को एक मेडल की उम्‍मीद है।

यह भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: मेंस सिंगल्स में शरथ कमल की हार, मनिका और श्रीजा ने राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह

मनिका बत्रा का मैच में रहा दबदबा

मनिका बत्रा ने मैच के पहले ही प्‍वाइंट से आक्रमण का सहारा लिया और विरोधी खिलाड़ी को हावी होने का जरा भी मौका नहीं दिया। पहले मैच में दोनों के बीच कड़ी टक्‍कर जरूर हुई, लेकिन भारतीय पैडलर गेम अपने नाम करने में कामयाब हुई। अगले गेम में मनिका बत्रा ने मुकाबला एकतरफा बनाते हुए 11-6 से जीत दर्ज की

तीसरे गेम में फ्रांसीसी टेबल टेनिस खिलाड़ी ने यह सिलसिला तोड़ने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन मनिका बत्रा की आक्रमकता के सामने उनका हर वार खाली जाता दिखा। मनिका ने चौथा गेम भी आसानी से जीतकर 7 मैचों के मुकाबले को 4-0 के अंतर से खत्‍म कर दिया।

श्रीजा को मिलेगा हौसला

बता दें कि मनिका बत्रा ने कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स और एशियन गेम्‍स में मेडल जीते थे। मनिका ने पेरिस ओलंपिक्‍स में भी अब तक धमाकेदार प्रदर्शन किया और मेडल जीतने की उम्‍मीद जगाई। इनकी जीत से भारत की टॉप रैंक श्रीजा अकुला को भी प्रोत्‍साहन मिलेगा और वह बुधवार को जीत दर्ज करके अगले राउंड में प्रवेश करना चाहेंगी।

यह भी पढ़ें: Paris Olympics 2024 के लिए AI की मदद ले रहे हैं भारतीय खिलाड़ी, टेबल टेनिस कोच ने किया खुलासा