विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paris Olympics 2024: मेंस सिंगल्स में शरथ कमल की हार, मनिका और श्रीजा ने राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह

Published: Sun, 28 Jul 2024 06:54 PM (IST)

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए टेबल टेनिस में मिला जुला दिन रहा। टेबल टेनिस में भारत के लिए ...और पढ़ें

शरथ कमल को मेंस सिंगल में मिली हार। फोटो- रायटर
शरथ कमल को मेंस सिंगल में मिली हार। फोटो- रायटर

HighLights

  1. शरथ कमल पहले राउंड में निचली रैंक वाले पैडलर से हारे
  2. मनिका बत्रा महिला एकल टेबल टेनिस के राउंडॉ-32 में पहुंचीं
  3. श्रीजा अकुला ने महिला एकल के पहले दौर दर्ज की जीत

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के ध्वजवाहक और अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल को मेंस एकल टेबल टेनिस के पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा। 42 वर्षीय शरथ कमल को स्लोवेनिया के डेनी कोजुल से हार गए। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता को डेनी ने 12-10, 9-11, 6-11, 7-11, 11-8, 10-12 से हार गए। वहीं, मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।

महिला एकल पैडलर मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला ने रविवार, 28 जुलाई को पेरिस में अपने पहले दौर के प्रतिद्वंद्वियों को आसानी से हरा दिया। श्रीजा ने स्वीडन की क्रिस्टीना कल्बर्ग पर 4-0 की जीत के बाद राउंड ऑफ-32 में प्रवेश किया। श्रीजा, जिन्होंने डब्ल्यूटीटी कंटेंडर एकल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय पैडलर बनकर इतिहास रच दिया था, ने स्वीडन पर 30 मिनट में 11-4, 11-9, 11-7, 11-8 से जीत दर्ज की।

मनिका बत्रा को मिली जीत

दूसरी ओर, मनिका बत्रा ने ग्रेट ब्रिटेन की अन्ना हर्सी पर 4-1 से जीत हासिल करके राउंड ऑफ-32 में प्रवेश किया। मनिका सीधे गेम में जीत की ओर बढ़ रही थीं, लेकिन चौथे गेम में वह पिछड़ गईं। हालांकि, मनिका ने वापसी की और मैच 11-8, 12-10, 11-9, 9-11, 11-5 से जीत लिया।

मेंस टीम स्पर्धा में नजर आएंगे शरथ

शरथ कमल से पेरिस गेम्स में मेंस एकल में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। उन्होंने 2022 में अपना दूसरा राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। हालांकि, अनुभवी पैडलर को शुरुआती दौर में झटका लगा। यह एक ऐसी हार है जो उन्हें लंबे समय तक दुखी करती रहेगी। शरथ अब पुरुष टीम स्पर्धा में खेलेंगे।

यह भी पढे़ं- Olympics 2024 Shooting: Manu Bhaker ने रचा इतिहास, शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज; ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी

यह भी पढे़ं- Olympics 2024 Shooting: Manu Bhaker के ब्रॉन्ज जीतने पर राष्ट्रपति और पीएम ने दी बधाई, शूटिंग में 12 साल का सूखा किया खत्म