विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Olympics 2024 Shooting: Manu Bhaker के ब्रॉन्ज जीतने पर राष्ट्रपति-पीएम और सचिन ने दी बधाई, शूटिंग में 12 साल का सूखा किया खत्म

Published: Sun, 28 Jul 2024 04:52 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jul 2024 05:15 PM (IST)

पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए रविवार 28 जुलाई खुशियों भरा रहा। दूसरे दिन शूटिंग के फाइनल में मनु भाकर ...और पढ़ें

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में जीता ब्रॉन्ज। फोटो- रायटर
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में जीता ब्रॉन्ज। फोटो- रायटर

HighLights

  1. मनु भाकर ने शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल
  2. पीएम मोदी ने दी बधाई
  3. शूटिंग में 12 साल बाद भारत ने जीता मेडल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने भारत को पहला पदक दिलाया। विमेंस के 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग फाइनल में मनु भाकर ने तीसरा स्थान हासिल करते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। कोरिया की खिलाड़ियों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता। मनु भाकर शूटिंग में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला और पांचवीं खिलाड़ी बनीं।

मनु भाकर के पदक जीतने पर देश में जश्न का माहौल बन गया। हर किसी ने उनके मेडल जीतने पर उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने मनु भाकर को बधाई दी। वहीं, भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी मनु भारक को जीत की बधाई दी। वहीं, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिवन बिंद्रा ने भी मनु को जीत की बधाई दी।

राष्ट्रपति ने दी बधाई

पीएम मोदी ने दी बधाई

गौतम गंभीर ने दी बधाई

गृहमंत्री ने दी बधाई

सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई

शूटिंग में 12 साल का सूखा किया खत्म

मनु ने शूटिंग में भारत को 12 साल बाद ओलंपिक मेडल दिलाया। भारत ने आखिरी बार साल 2012 में सिल्वर मेडल जीता था। भारत के शूटर गगन नारंग और दीपक कुमार ने क्रमशः ब्रॉन्ज और सिल्वर मेडल जीता था। अब 2024 में मनु ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर सूखे को खत्म किया। 

यह भी पढ़ें- Tokyo to Paris: मनु ने शूटिंग छोड़ने का बना लिया था मन, चाय की केतली ने जगाई उम्मीद; अब पेरिस में गाड़ दिया झंड़ा

यह भी पढे़ं- Olympics 2024 Shooting: Manu Bhaker ने रचा इतिहास, शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज; ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी