Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लहरा दो, तिरंगा लहरा दो... Jyothika Yarraji ने ताइवान ओपन में जीता गोल्ड मेडल; भारत को मिले कुल 6 स्वर्ण

    Updated: Sat, 07 Jun 2025 09:05 PM (IST)

    Jyothika Yarraji won Gold Medal ताइवान ओपन में भारतीय एथलीट ने शनिवार यानी 7 जून को 6 गोल्ड मेडल जीते। ज्योतिन याराजी ने 100 मीटर बाधा रेस में गोल्ड मेडल जीता। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी याराजी ने 12.99 सेकंड के समय में 100 मीटर की रेस पूरी की। जापान की असुका तेराडा (13.04 सेकंड) और चिसातो कियोयामा (13.10) सेकंड के नाम क्रमश रजत और कांस्य पदक आया।

    Hero Image
    Taiwan Athletics Open: भारत ने जीते कुल 6 मेडल

    ताइपे सिटी। एशियाई चैंपियन ज्योति याराजी ताइवान एथलेटिक्स ओपन में शनिवार को महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में अव्वल रही और भारत के छह एथलीटों को स्वर्ण पदक मिला। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी याराजी ने 12.99 सेकेंड का समय निकाला। जापान की असुका तेराडा (13.04 सेकेंड) और चिसातो कियोयामा (13.10 सेकंड) को क्रमश: रजत और कांस्य पदक मिला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    याराजी ने 29 मई को दक्षिण कोरिया में एशियाई चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था जिसमें उन्होंने 12.96 सेकेंड का समय निकाला था। राष्ट्रीय रिकार्डधारी तेजस सिरसे ने पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में 13.52 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण जीता।

    भारत ने जीते कुल 6 मेडल

    ताइवान के सियेह युआन केइ (13.72 सेकेंड) को रजत और कुइ रू चेन (13.75 सेकेंड) को कांस्य पदक मिला। भारत की चार गुणा 100 मीटर रिले टीम (गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर, मणिकांता होबलीधर और अमलान बोरगोहेन) ने 38.75 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। वे अपने ही 38.69 सेकेंड के राष्ट्रीय रिकार्ड से सेकेंड के 600वें हिस्से से चूक गए।

    महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले टीम (सुधीक्षा वदलुरी, स्नेहा सत्यनारायण, अबिनाया राजाराजन और नित्या गंधे) ने भी 44.06 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। अब्दुला अबूबाकर और पूजा ने क्रमश: पुरूषों की त्रिकूद और महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। अबूबाकर ने 16.21 मीटर की कूद लगाई हालांकि उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17.19 मीटर है।पूजा ने चार मिनट 11.63 सेकंड का समय निकाला।

    यह भी पढ़ें: Jyothi Yarraji ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता दूसरा मेडल, 200 मीटर की रेस में सिल्वर पर जमाया कब्जा

    भारत के लिए किस-किसने जीता गोल्ड?

    • ज्योति याराजी: 100 मीटर रेस
    • तेजस शिरसे: 110 मीटर रेस
    • अब्दुल्ला अबूबकर: ट्रिपल जंप
    • पूजा: 1500 मीटर
    • पुरुष 4x100 मीटर रिले
    • महिला 4x100 मीटर रिले