Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Archery World Cup: 14 साल बाद भारतीय पुरुष टीम ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड मेडल, दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराया

    By Agency Edited By: Umesh Kumar
    Updated: Sun, 28 Apr 2024 08:50 PM (IST)

    वर्तमान तीरंदाजी विश्व कप में भारत का यह पांचवां स्वर्ण पदक है। इससे पहले शनिवार को भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों ने टीम स्पर्धाओं में पुरुष महिला और मिक्स्ड टीम में स्वर्ण पदक जीते थे। साथ ही एशियाई खेलों की चैंपियन ज्योति सुरेखा वेन्नम ने महिलाओं के कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में चौथा स्वर्ण पदक जीता था। दीपिका कुमार ने सिल्वर मेडल जीता।

    Hero Image
    तीरंदाजी में भारत ने 14 साल बाद जीता गोल्ड मेडल। फोटो- सोशल मीडिया

    शंघाई, प्रेट्र। तीरंदाजी विश्व कप में भारतीय पुरुष रिकर्व टीम के धीरज बोम्मदेवरा, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव ने वर्तमान ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को पछाड़ते हुए रविवार को यहां 14 वर्ष बाद ऐतिहासिक जीत प्राप्त की। स्पर्धा की शीर्ष दो वरीयता प्राप्त टीमों के मुकाबले में भारत ने 5-1 (57-57, 57-55, 55-53) से जीत हासिल की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्तमान विश्व कप में भारत का यह पांचवां स्वर्ण पदक है। इससे पहले शनिवार को भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों ने टीम स्पर्धाओं में पुरुष, महिला और मिक्स्ड टीम में स्वर्ण पदक जीते थे। साथ ही एशियाई खेलों की चैंपियन ज्योति सुरेखा वेन्नम ने महिलाओं के कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में चौथा स्वर्ण पदक जीता था।

    मेक्सिको की जोड़ी को दी मात

    रविवार को अंकिता भकत और धीरज की रिकर्व मिक्स्ड टीम ने भी कांस्य पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने मेक्सिको की एलेजांद्रा वेलेंशिया और मटियास ग्रांडे की जोड़ी को 6-0 (35-31, 38-35, 39-37) से हराया। वहीं, मां बनने के बाद खेल से दूर रहीं अनुभवी दीपिका कुमारी को महिला रिकर्व व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

    यह भी पढे़ं- कौन हैं Sajeevan Sajana? जिन्हें मिली भारतीय टीम की कैप, पिता ऑटो चालक और मां हैं पार्षद; फिल्मी दुनिया से भी रहा है नाता

    शनिवार को प्रियांश ने पुरुषों के व्यक्तिगत कंपाउंड वर्ग में पहला विश्व कप रजत पदक जीता था। इसके साथ ही इस वैश्विक टूर्नामेंट में अब भारत के पांच स्वर्ण समेत कुल आठ पदक हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें- इरफान पठान ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, कहा- भारतीय टीम में विश्व कप के लिए दो कलाई स्पिनर होने जरूरी