Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Focus 2024: रेसलर्स के बेहतर भविष्य की होगी आस, इन खेलों में विश्व स्तर पर छा जाना चाहेगा भारत

    Updated: Sun, 31 Dec 2023 04:00 AM (IST)

    साल 2023 में भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर देश की महिला पहलवानों ने यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए। बृजभूषण को उनके पद से तो हटा दिया गया पर रेसलर्स और सरकार के बीच जंग साल खत्म होते-होते भी जारी है। भारत को साल 2024 में बॉक्सिंग के खेल से खासी उम्मीद होगी। पिछले कुछ सालों में कई युवा बॉक्सर ने खासा प्रभावित किया है।

    Hero Image
    साल 2024 में इन खेलों में भारत को होगी दमदार खेल की आस।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 बस खत्म होने को है। खेल की दुनिया में इस साल भारत ने कई यादगार, तो कई दिल दुखाने वाले पल देखे। एशियन गेम्स में इंडियन एथलीट्स का जलवा रहा, पर भारतीय कुश्ती महासंघ में मची उठा-पटक ने पहलवानों के भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। अगले साल पेरिस ओलंपिक का आयोजन होना है, जहां भारतीय खिलाड़ी अपना दमखम दिखाना चाहेंगे। आइए आपको बताते हैं साल 2024 में किन खेलों में भारत विश्व स्तर पर अपना परचम लहराना चाहेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेहतर हो रेसलर्स का भविष्य

    साल 2023 में भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर देश की महिला पहलवानों ने यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए। बृजभूषण को उनके पद से तो हटा दिया गया, पर रेसलर्स और सरकार के बीच जंग साल खत्म होते-होते भी जारी है।

    साल 2024 में फैन्स और पहलवान यह उम्मीद करेंगे कि इस मामले का जल्द से जल्द निपटारा हो। इस विवाद ने भारतीय रेसलर्स को मानसिक तौर पर पूरी तरह से तोड़ा और हम यही उम्मीद करेंगे कि अगले साल हमारे पहलवान मैट पर उसी तरह से विपक्षी रेसलर्स को पटखनी दें।

    यह भी पढ़ेंYear Ender 2023: 10 साल बाद फिर भिड़े Kohli-Gambhir, मैथ्यूज के टाइम आउट पर मचा बवाल, ये रहे साल 2023 के पांच सबसे बड़े विवाद

    भाला फेंक में नीरज जैसे और स्टार खिलाड़ी चाहेंगे भारत

    नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो के खेल में विश्व स्तर पर देश का खूब नाम रोशन किया है। हालांकि, साल 2024 में भारत इस खेल में नीरज जैसे और दमदार खिलाड़ियों को देखना चाहेंगे। जेना किशोर के रूप में एक ऐसा ही स्टार प्लेयर निकलकर सामने भी आया है, जिसने एशियन गेम्स में अपने प्रदर्शन से जमकर छाप छोड़ी थी।

    बॉक्सिंग में और बेहतर की होगी आस

    भारत को साल 2024 में बॉक्सिंग के खेल से खासी उम्मीद होगी। पिछले कुछ सालों में कई युवा बॉक्सर ने अपने खेल से खासा प्रभावित किया है। यही वजह है कि देश इस खेल में विश्व स्तर पर अपना दमखम दिखाना चाहेगा। निकहत जरीन, लवलीना बोरगोहेन से आने वाले साल में खासी उम्मीद होगी। वहीं, मेंस में अमित पंघाल, शिवा थापा, परवीन जैसे बॉक्सर से देश को शानदार प्रदर्शन की आस होगी।

    शूटिंग में जगी है बड़ी उम्मीद

    एशियन गेम्स 2023 में भारतीय निशानेबाजों का प्रदर्शन बेहद उम्दा रहा था। शूटर्स ने टूर्नामेंट में जमकर मेडल पर निशाने लगाए, जिसके चलते भारत एशियाई खेलों में अपने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने में सफल रहा। मेहुली घोष, रमिता, आशी चौकसे से देश को इस साल भी दमदार खेल की उम्मीद होगी। ऐश्वर्य प्रताम सिंह तोमर, दिव्यांश सिह पंवार, रुद्रांक्ष पाटिल की तिकड़ी से भी भारत और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगा।