Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत के पूर्व बास्केटबॉल कप्तान हरि दत्त कापड़ी का निधन, मिला था अर्जुन पुरस्कार

    By Agency Edited By: Umesh Kumar
    Updated: Thu, 10 Apr 2025 08:33 PM (IST)

    पूर्व भारतीय बास्केटबॉल कप्तान हरि दत्त कापड़ी का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें 1969 में अर्जुन पुरस्कार मिला था। उत्तराखंड सरकार ने लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया था। उनके नेतृत्व में ही भारतीय बास्केटबॉल टीम वर्ष 1969 में एशिया में सातवें से चौथे स्थान पर पहुंच गई थी। टीम ने 1965 से 1978 तक उनकी कप्तानी में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया।

    Hero Image
    भारतीय बास्केटबॉल के पूर्व कप्तान का हुआ निधन। फाइल फोटो

     पिथौरागढ, प्रेट्र। दिग्गज बास्केटबॉल खिलाड़ी और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान हरि दत्त कापड़ी का उनके आवास पर निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे और बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। कापड़ी के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। गुरुवार को उनका रामेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कापड़ी का जन्म वर्ष 1942 में पिथौरागढ़ जिले के मुवानी क्षेत्र के चिरियाखान गांव में हुआ था। उन्हें 1969 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके नेतृत्व में ही भारतीय बास्केटबाल टीम वर्ष 1969 में एशिया में सातवें से चौथे स्थान पर पहुंच गई थी।

    इनकी कप्तानी में टीम ने किया दमदार प्रदर्शन

    भारतीय बास्केटबॉल टीम ने 1965 से 1978 तक उनकी कप्तानी में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। कापड़ी को उत्तराखंड सरकार ने लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी सम्मानित किया था।

    गौरतलब हो कि कापड़ी को उत्तराखंड सरकार ने लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी सम्मानित किया था। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने भी श्रद्धांजलि दी।