देवेंद्र झाझरिया निर्विरोध चुने गए पीसीआई के नए अध्यक्ष, कहा- इस बार 30 के पार
यह औपचारिकताओं को पूरा करना था और निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने झाझरिया के नेतृत्व में सभी नए पदाधिकारियों को चुनाव प्रमाण पत्र सौंपे। गोवा के अंतरराष्ट्रीय कोच और रेफरी जयवंत हम्मनवर को निर्विरोध महासचिव चुना गया। आर चंद्रशेखर और सत्य प्रकाश सांगवान दो उपाध्यक्ष होंगे जबकि सुनील प्रधान कोषाध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे। ललित ठाकुर और टी दिवाकर दो संयुक्त सचिव हैं।

नई दिल्ली, प्रेट्र। पैरालंपिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले देवेंद्र झाझरिया शनिवार को निर्विरोध भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) के अध्यक्ष चुने गए। सभी नए पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। पीसीआई के चुनाव अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव और पांच कार्यकारी समिति सदस्यों के पदों के लिए हुए। शुरू में आठ उम्मीदवारों ने 5 कार्यकारी समिति सदस्यों के पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, लेकिन बाद में उनमें से तीन ने नाम वापस ले लिया।
यह औपचारिकताओं को पूरा करना था और निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने झाझरिया के नेतृत्व में सभी नए पदाधिकारियों को चुनाव प्रमाण पत्र सौंपे। गोवा के अंतरराष्ट्रीय कोच और रेफरी जयवंत हम्मनवर को निर्विरोध महासचिव चुना गया। आर चंद्रशेखर और सत्य प्रकाश सांगवान दो उपाध्यक्ष होंगे, जबकि सुनील प्रधान कोषाध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे। ललित ठाकुर और टी दिवाकर दो संयुक्त सचिव हैं।
झाझरिया बोले, पेरिस पैरालंपिक में 30 पदक जीतना होगा लक्ष्य
पीसीसीआई के नवनियुक्त अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने कहा कि पेरिस पैरालंपिक में भारत का लक्ष्य 30 पदक जीतना होगा जो टोक्यो में जीते गए पदकों से 11 अधिक है। भारत ने 2021 में टोक्यो पैरालंपिक खेलों में पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक सहित कुल 19 पदक जीते थे। झाझरिया ने इन खेलों में भाला फेंक में रजत पदक हासिल किया था।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: विकेट के पीछे धोनी सा दिमाग तो मिडिल ऑर्डर में सरफराज का 'राज', टेस्ट सीरीज से भारत को मिले नए सुपरस्टार
झाझरिया ने कहा, 'पेरिस पैरालंपिक खेलों में हमारा लक्ष्य टोक्यो में जीते गए 19 पदकों से अधिक पदक जीतना होगा। इस बार 30 पार।' उन्होंने कहा, 'हमने 2016 में रियो पैरालंपिक में अच्छा प्रदर्शन किया था तथा टोक्यो में 19 पदक जीते थे। हमने दिखाया कि भारत पैरा खेलों में तेजी से आगे बढ़ रहा है।' भारत अगर पेरिस पैरालंपिक में 30 पदक जीतता है तो वह शीर्ष 10 देश में शामिल हो जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।